एजुकेशन

Delhi School Class 1 Admission Age: दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 1 में एडमिशन के नियम में बड़ा बदलाव! अब 6 साल की उम्र से पहले नहीं मिलेगा दाखिला

Delhi School Class 1 Admission Age: दिल्ली के स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा 1 में एडमिशन के नियम में बदलाव किया गया है। यहां 2026-27 से कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 6 वर्ष होनी चाहिए। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी किया है।

Image

Delhi School Class 1 Admission Age: दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए नियम में बदलाव

Delhi School Class 1 Admission Age: दिल्ली के स्कूलों में अपने बच्चे का एडमिशन करवाने की सोच रहे अभिभावकों के लिए बड़ी (Delhi School Class 1 Admission Age) खबर है। राजधानी के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 1 में दाखिले की न्यूनतम आयु 6 साल होगी। अब तक 5 से 6 साल तक के बच्चों को क्लास 1 में एडमिशन दे दिया (Delhi School Age Criteria) जाता था। लेकिन अब शिक्षा निदेशालय दिल्ली ने नियम में बड़ा बदलाव कर दिया है। साथ ही नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) के तहत अगले सेशन से तीन साल की प्री प्राइमरी एजुकेशन जरूरी होगी। एनईपी 2020 में इसे बालवाटिका का नाम दिया गया है। यहां बच्चा अपने तीन साल बिताएगा।

बता दें केंद्रीय विद्यालय समेत कई राज्य सरकार इसे पहले ही लागू कर चुकी हैं। वहीं अब दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने भी अगले साल से इस नियम को लागू करने की घोषणा की है। ऐसे में अगले वर्ष से कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की आयु कम से कम 6 वर्ष होनी चाहिए।

Delhi School Admission Age Criteria: उम्र 6 साल से कम होने पर

इस बीच अभिभावक सर्च कर रहे हैं कि यदि बच्चे की आयु 5 से 6 साल के होती है तो क्या एडमिशन मिलेगा। बता दें यहां एडमिशन के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष होनी चाहिए। इससे कम होने पर क्लास 1 में एडमिशन नहीं दिया जाएगा।

Delhi School Admission Age Criteria: यहां देखें एडमिशन के लिए एज लिमिट

सर्कुलर में कहा गया है कि बच्चों को 3 वर्ष की आयु में नर्सरी में, 4 वर्ष की आयु में लोअर केजी (प्री स्कूल 2) और 5 वर्ष की आयु में अपर केजी (प्री स्कूल 3) में एडमिशन दिया जाएगा। सर्कुलर के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 6 वर्ष होनी चाहिए।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article