एजुकेशन

एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, इस लिंक से करें चेक

एसएससी ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी से 12 जनवरी, 2026 के बीच देश भर के अलग-अलग केंद्रों पर किया गया था।

Image

Delhi Police Head Constable Exam 2026

Delhi Police Head Constable Exam 2026 Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO भर्ती 2026 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में बैठे उम्मीदवार अब SSC की वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले प्रोविजनल आंसर-की 5 फरवरी 2026 को जारी की गई थी, जिसके बाद आयोग ने छात्रों से आपत्तियां मांगी थीं। अब उन आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके इसे देख सकते हैं।

इस परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी से 12 जनवरी, 2026 के बीच देश भर के अलग-अलग केंद्रों पर किया गया था।

फाइनल आंसर-की नोटिस कैसे करें डाउनलोड?

  • SSC की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  • Notice Board के नीचे देखें और
  • 'Head Constable (AWO/TPO) in Delhi Police Examination, 2025: Uploading of Final Answer Keys along with Question Papers cum Response Sheets of CBE along with the Marks' लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा।
ये रहा डायरेक्ट लिंक - Delhi Police Head Constable Exam 2026 Final Answer Key Notice
Delhi Police Head Constable Exam 2026

Delhi Police Head Constable Exam 2026

फाइनल आंसर-की देखने के लिए आपको सबसे पहले लॉगिन करना होगा। अब उम्मीदवार फाइनल आंसर-की से अपने जवाब मिलाकर अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। इसे डाउनलोड करना न भूलें। इस परीक्षा के माध्यम से दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर और टेली प्रिंटर ऑपरेटर के 443 पद भरे जाएंगे।

परीक्षा का आयोजन 15 जनवरी से 22 जनवरी 2026 के बीच किया गया था। कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग और कंप्यूटर विषयों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनके लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित थे। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया गया था। वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी लागू था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article