एजुकेशन

खुशखबरी! दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत, हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, जानें कैसे करें अप्लाई

Delhi CM Internship Program, Delhi Govt Internship 2025: दिल्ली के युवाओं के लिए बड़ी (Delhi CM Internship Program) खुशखबरी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते दिन यानी सोमवार को मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू (Delhi Govt Internship) किया है। इस ऐतिहासिक योजना के तहत 150 प्रतिभाशाली युवाओं को 3 महीने की इंटर्नशिप में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, वरिष्ठ अधिकारियों और फील्ड प्रोजेक्ट्स के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा।

Image

Delhi CM Internship Program: दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत

Delhi CM Internship Scheme, Delhi Govt Internship 2025: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के युवाओं को बड़ा तोहफा (Delhi Mukhyamantri Internship Scheme) दिया है। दिल्ली सरकार ने बीते दिन यानी सोमवार को विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। इस ऐतिहासिक योजना के तहत 150 प्रतिभाशाली युवाओं को 3 महीने की इंटर्नशिप में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, वरिष्ठ अधिकारियों और फील्ड प्रोजेक्ट्स के साथ मिलकर काम करने का (Delhi Govt Internship 2025) अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें नीति निर्माण, फील्ड वर्क और समाधान लेखन का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा और ₹20,000 प्रतिमाह मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। ताकि उनके श्रम और योगदान को उचित सम्मान मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा साथियों के लिए यह सिर्फ एक इंटर्नशिप नहीं बल्कि दिल्ली सरकार के साथ मिलकर राजधानी के भविष्य को गढ़ने का सुनहरा अवसर है। यह जनभागीदारी से सुशासन को नया स्वरूप देने का संकल्प है।

Delhi CM Internship Program

Delhi CM Internship Program

Delhi Govt Internship 2025: दिल्ली के विकास के लिए

उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास तभी संभव है, जब युवा पीढ़ी सिस्टम के भीतर आकर परिवर्तन की धारा का हिस्सा बने। हमारी सरकार युवाओं से केवल भागीदारी की अपेक्षा नहीं करती, बल्कि उनके विचारों को अपने शासन प्रणाली में समाहित करने का भी उचित प्रयास करेगी।

Delhi Mukhyamantri Internship Scheme 2025 Apply Online: ऐसे कर सकेंगे इंटर्नशिप के लिए आवेदन

  1. इंटर्नशिप कार्यक्रम से जुड़ने के लिए http://viksitdelhiyuva.org पर जाएं या R कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
  2. अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरें।
  3. यहां नाम, ईमेल आईडी, पासवर्ड, डिस्ट्रिक्ट नेम, आधार नंबर, पैन नंबर व बिल्डिंग नेम दर्ज करें।
  4. इसके बाद एड्रेस प्रूफ, कैटेगिरी और डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट ऐड करें।
  5. अब आप सबमिट पर क्लिक कर सकते हैं।
  6. आपका रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड पंजीकृत मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।

Delhi Mukhyamantri Internship Scheme: पारदर्शी और प्रमाणिक चयन प्रक्रिया

बता दें यहां चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रमाणिक बनाया गया है ताकि श्रेष्ठ युवा सामने आ सकें। यहां सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन के तहत अभ्यर्थियों के सोच, नेतृत्व क्षमता व प्रशासन की समझ को परखा जाएगा। इसके बाद 300 चयनित अभ्यर्थियों को एक दिवसीय कैंप में आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें संवाद, कार्यशालाएं और निबंध लेखन के जरिए 150 युवाओं का चयन किया जाएगा।

Delhi CM Internship Scheme

Delhi CM Internship Scheme

Delhi Govt Internship: हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

ध्यान रहे दिल्ली सरकार की ओर से चलाए जा रहे मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम पेड होगा। यहां युवाओं को प्रत्येक माह 20000 रुपये दिए जाएंगे ताकि उनके श्रम व योगदान को उचित सम्मान मिल सके।

Delhi Govt Internship 2025: दिल्ली के भविष्य का सह निर्माण

दिल्ली सरकार का मानना है कि यह ना केवल इंटर्नशिप है बल्कि दिल्ली के भविष्य का सह निर्माण है। इस कार्यक्रम के तीन चरण होंगे। पहले चरण में उन्हें दिल्ली की संरचना, प्रशासन, नीति निर्माण और सामाजिक संरचनाओं का प्रशिक्षण मिलेगा। दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में फील्डवर्क करेंगे। यहां लोगों से बातचीत कर समस्याओं को जानना व इसके समाधान का रास्ता निकालना होगा। जबकि तीसरे चरण में विभागों में उनकी प्रतिनियुक्ति होगी। वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article