एजुकेशन

School Closed Today: भारी ​वर्षा के कारण कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल आज इस जनपद में रहेंगे बंद, देखें आधिकारिक नोटिस

School Closed News: भारी बारिश के चलते आज देहरादून में सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। अभी केवल एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है, यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र-छात्राओं हेतु अपितु विद्यालय प्रबंधन और कार्मिकों पर भी समान रूप से लागू होगा।

Image

देहरादून के स्कूल बंद

Dehradun School Closed News Today: बड़ी खबर! उत्तराखंड के देहरादून में आज सभी स्कूल बंद रहेंगे। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यहां कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। अभी केवल एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है, यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र-छात्राओं हेतु अपितु विद्यालय प्रबंधन और कार्मिकों पर भी समान रूप से लागू होगा।

बता दें, उत्तराखंड में, बीते 4 अगस्त को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जिलों में तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

क्या लिखा है आधिकारिक नोटिस में

मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत मंगलवार अर्थात 12 अगस्त को जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र-छात्राओं हेतु अपितु विद्यालय प्रबंधन और कार्मिकों पर भी समान रूप से लागू होगा।

School closed in dehradun

School closed in dehradun

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एनएसए के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 11 अगस्त, 2025 को जारी अद्यतन मौसम पूर्वानुमान एवं नॉडकास्ट के अनुसार दिनांक 12 अगस्त, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव दौर का 'औरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम ते भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में मूस्खलन/त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कहा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 12.08.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 12.08.2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र/छात्राओं अपितु विद्यालय प्रबंधन /कार्मिकों पर समान रूप से लागू होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article