एजुकेशन

Current Affairs May 2024: मैच फिक्सिंग के लिए ICC ने किस क्रिकेटर को किया बैन? देखें करेंट अफेयर्स के जरूरी सवाल-जवाब

Current Affairs Question Answer May 2024: करेंट अफेयर्स हाल फिलहाल की बड़ी घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। IBPS, SSC, UPSC, UP PCS, MP PCS समेत सभी बड़ी परीक्षाओं में Current Affairs के सवाल जरूर पूछे जाते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए यहां करेंट अफेयर्स के 10 जरूरी सवाल-जवाब बताए गए हैं।

Image

Current Affairs Question Answer May 2024

Photo : Times Now Digital

Current Affairs Question Answer May 2024: प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सबसे ज्यादा ध्यान करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज पर देनी चाहिए। इस सेक्शना का कोई निर्धारित सिलेबस नहीं होता है। इसमें हाल फिलहाल की बड़ी घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। IBPS, SSC, UPSC, UP PCS, MP PCS समेत सभी बड़ी परीक्षाओं में Current Affairs के सवाल जरूर पूछे जाते हैं। ऐसे में इस सेक्शन की तैयारी के लिए यहां 10 जरूरी सवाल-जवाब बताए गए हैं। इन सवालों को नोट कर लें, आने वाली परीक्षाओं में इससे काफी मदद मिलेगी।

Latest Current Affairs Question in Hindi

सवाल 1: कहां पर पहली बार ब्रू प्रवासियों ने लोकसभा चुनाव में मतदान किया है?

जवाब: त्रिपुरा में पहली बार ब्रू मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में मतदान किया है।

सवाल 2: किसने ‘मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024’ का खिताब अपने नाम किया है?

जवाब: 60 वर्षीय एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। एलेजांद्रा रोड्रिग्ज पेशे से वकील और पत्रकार रही हैं।

सवाल 3: हाल ही में मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री ‘हेमा मालिनी’ को किस सम्मान से सम्मानित किया गया है?

जवाब: हिंदी फिल्मों की सुपरस्टार हेमा मालिनी और सायरा बानो के साथ कला और संस्कृति के क्षेत्र की अन्य प्रमुख हस्तियों को प्रतिष्ठित पंडित लच्छू महाराज पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

सवाल 4: किसने भारतीय नौसेना में 26वें नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला हैं?

जवाब: एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को देश के 26वें नेवी चीफ का प्रभार मिला है।

सवाल 5: किस राज्य सरकार ने ‘पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड’के 14 उत्पादों का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द किया है?

जवाब: उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक रूल्स, 1945 के बार-बार उल्लंघन के लिए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सवाल 6: ICC ने मैच फिक्सिंग के लिए किस क्रिकेटर को बैन किया है?

जवाब: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेवोन थॉमस पर आईसीसी ने मैच फिक्सिंग के लिए पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया। वेस्टइंडीज के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके डेवोन थॉमस पर पिछले साल 23 मई से प्रतिबंध लगाए गए हैं।

devon thomas

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेवोन थॉमस

सवाल 7: Jio फाइनेंशियल सर्विसेज के MD और CEO किसे बनाया गया है?

जवाब: 30 अप्रैल को तीन साल के लिए हितेश कुमार सेठिया को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज MD और CEO के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी मिली है। वो मौजूदा CEO चरणजीत अत्रा की जगह लेंगे।

सवाल 8: अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने हाल ही में किसे ग्रैंडमास्टर की उपाधि से सम्मानित किया?

जवाब: अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने भारत की युवा शतरंज खिलाड़ी वैशाली रमेश बाबू को ग्रैंडमास्टर की उपाधि से सम्मानित किया है।

सवाल 9: World Press Freedom Day क्यों मनाया जाता है?

जवाब: World Press Freedom Day मनाया जाता है ताकि मीडिया के महत्व और उसकी स्वतंत्रता को संरक्षित रखा जा सके। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस विश्वभर में हर साल 3 मई को मनाया जाता है।

सवाल 10: ‘महाराष्ट्र’ और ‘गुजरात’ राज्य का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

जवाब: महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article