एजुकेशन

Current Affairs 2024: किस देश को मिला सिर्फ 37 साल का सबसे युवा प्रधानमंत्री? देखें करेंट अफेयर्स के 10 सवाल-जवाब

Current Affairs Question Answer: बैंकिंग, SSC और UPSC जैसी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए करेंट अफेयर्स के जरूरी सवाल-जवाब यहां देख सकते हैं। देश-विदेश की बड़ी घटनाओं, खेल जगत, अर्थव्यवस्था, राजनीति, विदेश नीति और मनोरंजन से जुड़े Current Affairs Questions यहां देख सकते हैं।

Image

देखें करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब

Photo : Times Now Digital

Current Affairs Question Answer: प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सबसे ज्यादा डर करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज सेक्शन में लगता है। Banking, SSC, UPSC समेत लगभग सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में Current Affairs Questions जरूर होते हैं। इस सेक्शन में देश-विदेश की हर बड़ी घटनाओं से सवाल पूछे जाते हैं। इसमें अर्थव्यवस्था, विज्ञान, खेल-कुद, राजनीति, विदेश नीति और मनोरंजन से जुड़े सवाल पूछे भी होते हैं।

करेंट अफेयर्स का कोई निश्चित सिलेबस नहीं होता है। इसमें कभी भी कही से भी सवाल पूछे जा सकते हैं। इस सेक्शन की बेहतर तैयारी के लिए अक्सर छात्रों को मोटी-मोटी किताबें पढ़ते पाया जाता है। Current Affairs की सही तैयारी के लिए यहां हाल की घटनाओं से जुड़े 10 जरूरी सवाल-जवाब बताए गए हैं।

Current Affairs Q&A: करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब

सवाल 1: हाल ही में किस देश ने अपने रोजगार वीजा कार्यक्रम में बदलाव किया है?

जवाब: न्यूजीलैंड ने वीजा नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सबसे ज्यादा असर भारतीय कामगारों पर पड़ने जा रहा है।

सवाल 2: हाल ही में 'सागर कवच' एक्सरसाइज का आयोजन कहां किया गया?

जवाब: सागर कवच 01/24 नामक दो दिवसीय तटीय सुरक्षा अभ्यास 1-2 अप्रैल, 2024 तक लक्षद्वीप द्वीप समूह में आयोजित किया गया था।

सवाल 3: विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

जवाब: विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के साथ ही विश्व स्वास्थ्य दिवस की भी नींव रखी गई थी। साल 1950 के बाद विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल 2024 को मनाया जाता है।

सवाल 4: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक के स्थान पर किस विदेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है?

जवाब: IPL 2024 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्‍स को हैरी ब्रूक की जगह शामिल किया है। लिजाड को उकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये में टीम से जोड़ा गया है।

सवाल 5: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगा?

जवाब: 8 अप्रैल 2024 को साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगा। हालांकि, इसका असर भारत में नहीं।

सवाल 6: किस देश को मिला सिर्फ 37 साल का सबसे युवा प्रधानमंत्री?

जवाब: आयरलैंड को अब तक का सबसे युवा प्रधानमंत्री मिला है। साइमन हैरिस महज 37 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बन गए हैं। वह 22 वर्ष की आयु में काउंटी काउंसलर बन गए थे।

सवाल 7: विश्व होम्योपैथी दिवस पर किसे सम्मानित किया जाता है?

जवाब: हर साल 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। इस दिन डॉ सैमुअल हैनीमैन को सम्मानित किया जाता है।

सवाल 8: किस राज्य में चुनाव में इस्तेमाल होने वाली सभी गाड़ियों पर GPS लगेगा?

जवाब: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली सभी गाड़ियों में GPS लगाने का निर्देश जारी किया है।

सवाल 9: पानी पर फूड डिलीवरी के लिए किसने पहल की है?

जवाब: मशहूर फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने श्रीनगर की आइकॉनिक डल लेक पर हाउसबोट्स तक खाना पहुंचाने के लिए अपनी सर्विसेज का विस्तार किया है।

सवाल 10: किस देश ने दूसरी सैन्य जासूसी सैटेलाइट लॉन्च की?

जवाब: 8 अप्रैल 2024 को साउथ कोरिया ने दूसरी सैन्य जासूसी सैटेलाइट लॉन्च की है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें