एजुकेशन

CUET UG Result 2023 Date and Time: नोट! इस दिन जारी होंगे सीयूईटी यूजी 2023 के परिणाम, एनटीए ने लगाई मुहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2023, 01:59 PM IST

CUET UG Result 2023 Date and Time: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी वक्त सीयूईटी यूजी के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

CUET UG Result 2023 Date and Time: यहां चेक करें सीयूईटी रिजल्ट

CUET UG Result 2023 Date and Time, Kab Aayega: सीयूईटी यूजी के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी

किसी भी वक्त सीयूईटी यूजी के रिजल्ट की घोषणा कर (CUET UG Result 2023 ) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 15 जुलाई से पहले रिजल्ट की घोषणा कर (CUET UG Result 2023 Date) दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

बता दें इस बार सीयूईटीकी परीक्षा 21 मई से 21 जून 2023 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि 14 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे

CUET UG Result 2023: यहां चेक करें सीयूईटी यूजी रिजल्ट

  • cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET UG Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CUET UG Result 2023 Date: यहां डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

सीयूईटी यूजी के फाइनल आंसर की कि बात करें तो, रिजल्ट से एक से दो दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अंको की गणना कर मार्क्स का अनुमान लगा सकेंगे। सीयूईटी इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य व केंद्र सरकार के कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए दाखिला ले सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article