CUET UG Final Answer Key 2025 Released: सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CUET UG Final Answer Key 2025) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी यूजी परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर (CUET UG Final Answer Key) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
CUET UG Final Answer Key 2025: कब हुई थी परीक्षा
एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा 13 मई से 4 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह का 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं अप फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए इस लिंक के जरिए अपनी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG Final Answer Key 2025 Download
- सबसे पहले cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CUET UG Final Answer Key 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- फाइनल आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CUET UG Final Answer Key: परीक्षा पैटर्न में संशोधन
इस वर्ष CUET UG परीक्षा पैटर्न में संशोधन किया गया है। परीक्षा अवधि, परीक्षा के तरीके और विषयों की संख्या में बदलाव किए गए हैं। परीक्षा पूरी तरह से CBT मोड में तीन सेक्शन में आयोजित की गई थी। सेक्शन 1 में 13 भाषाएं, सेक्शन 2 में 23 डोमेन विषय और सेक्शन 3 में सामान्य योग्यता परीक्षा शामिल थी। यहां प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी था और उम्मीदवारों द्वारा चुनी गई क्षेत्रीय भाषाए थी। प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच अंक निर्धारित थे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक का निगेटिव मार्किंग था।
CUET UG Result 2025: आज जारी हो सकता है रिजल्ट
सीयूईटी यूजी परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज यानी 2 जुलाई को सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के तुरंत बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। साथ ही यहां आपको सूचित कर दिया जाएगा।
