एजुकेशन

CUET UG 2026 City Slip: जल्द जारी होगी सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप, cuet.nta.nic.in से कर पाएंगे डाउनलोड

CUET UG 2026 City Slip: एनटीए द्वारा 11 मई से 31 मई के बीच आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप जल्द जारी की जाएगी। छात्र cuet.nta.nic.in से इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

CUET UG 2026 City Slip

CUET UG 2026 City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस साल आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्र परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि जल्द ही एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप (CUET UG 2026 City Slip) आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। छात्र लिंक एक्टिव होने के बाद नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो कर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG 2026 सिटी स्लिप कब होगी जारी

उम्मीद की जा रही है कि एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा सिटी स्लिप 30 अप्रैल तक जारी की जा सकती है। इसमें छात्रों को परीक्षा की तिथि, शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाएगी। जिसके अनुसार, वह पहले ही अपने परीक्षा केंद्र को देख सकते हैं, ताकि उन्हें परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कब होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी यूजी 2026 (CUET UG 2026) का आयोजन 11 मई से 31 मई के बीच किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा दो शिफ्ट में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

कैसे डाउनलोड करें सीयूईटी यूजी 2026 सिटी स्लिप

  • एनटीए सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, CUET UG एडवांस सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड सहित लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और फिर सबमिट करें।
  • CUET UG सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • CUET UG सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर लें।
Also Read: भारत के 10 सबसे पुराने राज्य कौन से हैं? 10वें स्टेट का नहीं जानते होंगे नाम, देखें पूरी लिस्ट

कब आएगा CUET UP 2026 Admit Card?

सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। एनटीए द्वारा परीक्षा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसे छात्र एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article