एजुकेशन

CUET UG 2025 Result Date Out: 4 जुलाई को जारी होगा सीयूईटी यूजी परीक्षा का परिणाम, nta.ac.in से करें चेक

CUET UG 2025 Result Date and Time Announced (सीयूईटी यूजी रिजल्‍ट 2025 कब आएगा ): सीयूईटी यूजी परीक्षा का परिणाम जारी होने की तिथि आ गई है। इन रिजल्ट को 4 जुलाई को जारी किया जाएगा, एक बार जारी होने के बाद CUET UG 2025 Result Scorecard को nta.ac.in पर से चेक व डाउनलोड किया जा सकेगा।

Image

cuet ug 2025 result will be announced on 4th july 2025

CUET UG 2025 Result Date and Time Announced (CUET UG 2025 Result Kab Aayega): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 परीक्षा का रिजल्ट इस 4 जुलाई को जारी करने जा रही है, इस खबर को सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन साइट ने ब्रेक किया है, बता दें, एनटीए ने हाल ही में फाइनल आंसर-की जारी कर दी थी, जिसके बाद लगातार CUET UG 2025 Result Date पर हमारी टीम नजर रखे थी।

आपको पता ही होगा कि आंसर की खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद कुल 27 प्रश्न वापस ले लिए गए हैं।

रिजल्ट फाइनल आंसर-की के आधार पर जारी किया जाएगा। भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 13 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

कब हुई थी परीक्षा

प्रवेश परीक्षा 13 मई से 4 जून के बीच दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। सुबह का सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया था।

CUET UG 2025 Result Online कैसे देखें?

  • CUET UG 2025 Result Website nta.ac.in पर जाएं।
  • CUET UG 2025 Result Link पर जाएं।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • CUET UG 2025 Result Scorecard देखें।

परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। सेक्शन I में 13 भाषाएं शामिल थीं, सेक्शन II में 23 डोमेन-विशिष्ट विषय शामिल थे, और सेक्शन III में एक सामान्य योग्यता परीक्षा शामिल थी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article