एजुकेशन

CUET PG Result 2026 Declared: जारी हुआ सायूईटी पीजी का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

CUET PG Result 2026 Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

CUET PG Result 2026 Declared: यहां देखें सीयूईटी पीजी का रिजल्ट

CUET PG Result 2026 Declared: सीयूईटी पीजी के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ (CUET PG Result 2026) रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 24 अप्रैल 2026 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट पीजी (CUET PG) का रिजल्ट घोषित कर (CUET PG Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां अभ्यर्थियों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।बता दें सीयूईटी पीजी परीक्षा 6 मार्च से 30 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं प्रोविजनल आंसर की 11 अप्रैल को आई थी। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 14 अप्रैल तक का समय दिया गया था।

बता दें सीयूईटी पीजी की परीक्षा CBT मोड में आयोजित की गई थी, और भाषाओं, M.Tech/Higher Sciences, और आचार्य पेपर्स को छोड़कर, प्रश्न पत्र अंग्रेज़ी और हिंदी (द्विभाषी) में था। परीक्षा की अवधि 90 मिनट थी। यह परीक्षा देश की 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की गई है। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

CUET PG Result 2026: यहां चेक करें सीयूईटी पीजी का रिजल्ट

  • सबसे पहले CUET PG की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET PG Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
CUET PG Result 2026: Direct Link

CUET PG Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • माता पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • प्राप्तांक
  • कुल मार्क्स
Odisha School Summer Holiday 2026

बता दें सीयूईटी पीजी की परीक्षा के लिए कुल 4,11,366 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। यहां कुल उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 3,45,220 थी। वहीं विषयवार कुल पंजीकृत उम्मीदवार 7,14,621 जबकि विषयवार कुल उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या 5,04,301 थी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article