एजुकेशन

Odisha School Summer Holiday 2026: बड़ी खबर! ओडिशा के स्कूलों 27 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Odisha School Summer Holiday 2026: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने शुक्रवार को भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए 27 अप्रैल से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है।

Image

Odisha School Summer Holiday 2026: ओडिशा के स्कूलों में 27 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां

Odisha School Summer Holiday 2026: देशभर में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। ओडिशा के स्कूल के छात्रों के लिए बड़ी (Odisha School Summer Holiday 2026) खबर है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने शुक्रवार को भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए 27 अप्रैल से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा (Odisha School Summer Holiday) की है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मांझी ने विद्यालय एवं जन शिक्षा विभाग की सिफारिश पर यह (Summer Vacation 2026) घोषणा की।

इस बात की जानकारी मंत्री नित्यानंद गोंड ने दी। मंत्री ने बताया कि कल एसआरसी के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ग्रीष्मावकाश को (Summer Holiday 2026) मंजूरी दी। बयान में यह भी कहा गया है कि परीक्षाएं, जनगणना कार्य और अन्य आधिकारिक गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।

Odisha School Summer Holiday: 27 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां

ओडिशा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां का ऐलान कर दिया गया है। यहां अब 27 अप्रैल से स्कूल बंद रहेंगे। ध्यान रहे यह आदेश राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

Odisha School Summer Holiday: बदला गया था स्कूल का समय

बता दें यहां अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी से बचने के लिए स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक ही संचालित करने के लिए कहा गया था। ढेंकनाल में, लू के कारण आंगनवाड़ियों सहित सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया था।

Summer Vacation 2026

भारत के आधे से ज्यादा राज्यों में हीटवेव जारी है। यहां बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में 40 डिग्री से 45 डिग्री सेल्सियल के बीच तापमान बना हुआ है। यहां के स्कूलों में भी जल्द ही गमी की छुट्टियां का ऐलान किया जा सकता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article