एजुकेशन

CUET PG Result 2023, cuet.nta.nic.in: आज इस समय सीयूईटी पीजी का रिजल्ट, यूजीसी के चेयरमैन ने ट्वीट कर दी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2023, 04:13 PM IST

CUET PG Result 2023, cuet.nta.nic.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज यानी 20 जुलाई 2023 को शाम तक या फिर कल सुबह सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस बात की जानकारी यूजीसी के चेयरमैन एम जगदेश कुमार ने ट्वीट कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Image

CUET PG Result 2023, cuet.nta.nic.in: यहां चेक करें सीयूईटी पीजी का रिजल्ट

CUET PG Result 2023, cuet.nta.nic.in: सीयूईटी पीजी 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CUET PG Result) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज यानी 20 जुलाई 2023 को सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी करने जा (CUET PG Result 2023) रहा है। इस बात की जानकारी यूजीसी के चेयरमैन एम जगदेश कुमार ने ट्वीट कर (CUET PG Result 2023 Date) दिया।

उन्होंने ट्वीट कर छात्रों व अभिभावकों को सूचित करते हुए बताया कि, सीयूईटी पीजी का रिजल्ट आज रात या फिर कल सुबह जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

CUET PG Result 2023 Date: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

इस बार सीयूईटी यूजी की परीक्षा 05 जून से 17 जून 2023 और 22 जून से 30 जून 2023 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 8 लाख 70 हजार अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी प्रोविजनल आंसर की व फाइन आंसर की पहले ही जारी कर चुका है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

CUET PG Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर CUET PG Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CUET PG Result: पीजी कोर्सेज के लिए दाखिला

सीयूईटी पीजी की परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य व केंद्र सरकार के कॉलेजों में पीजी कोर्सेज के लिए पात्र माने जाएंगे। ये अभ्यर्थी पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए एडमिशन ले सकेंगे। ध्यान रहे पीज कोर्सेज के लिए सीयूईटी की परीक्षा अनिवार्य है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article