CUET PG Answer Key 2024 Released pgcuet.samarth.ac.in: सीयूईटी पीजी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CUET PG Answer Key) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी पीजी परीक्षा की आंसर की जारी कर (CUET PG Answer Key 2024 Download) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 7 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया है। हालांकि इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रश्नानुसार 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
CUET PG Exam कब आयोजित की गई थी
बता दें इस बार सीयूईटी पीजी की परीक्षाएं 11 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च, 14 मार्च 15 मार्च, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23 मार्च, 27 मार्च और 28 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।CUET PG Answer Key 2024 Download(सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी 2024)
- सबसे पहले pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CUET PG Answer Key 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य जानकारी दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
