एजुकेशन

CUET PG Admit Card 2025 Released: जारी हुआ 21 मार्च से 25 मार्च तक होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड

CUET PG Admit Card 2025 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी 21 से 25 मार्च तक होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CUET PG Admit Card 2025 Released: यहां डाउनलोड करें सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड

CUET PG Admit Card 2025 Released: सीयूईटी पीजी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CUET PG Admit Card 2025) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 21 से 25 मार्च 2025 तक होने वाली सीयूईटी पीजी की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (CUET PG Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

CUET PG Exam 2025: 13 मार्च से शुरू हुई थी परीक्षा

बता दें सीयूईटी पीजी परीक्षा 13 मार्च से शुरू हुई थी। एग्जाम 1 अप्रैल को समाप्त होगा। परीक्षा देश के 312 और विदेश के 27 शहरों में निर्धारित है। एग्जाम 43 शिफ्टों में 157 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 21 मार्च से 25 मार्च तक होने वाली परीक्षा के लिए नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How To Download CUET PG Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Release Of Admit Card For Common University Entrance Test (CUET PG 2025) लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
CUET PG Admit Card 2025: Check Here PDF

CUET PG Admit Card 2025 Download: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. पिता का नाम
  3. माता का नाम
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर
  5. परीक्षा की तिथि
  6. परीक्षा का समय
  7. एग्जाम सेंटर पर पहुंचने का समय
  8. परीक्षा केंद्र का शहर
  9. परीक्षा केंद्र का नाम

इस बात का रखें ध्यान

ध्यान रहे सीयूईटी पीजी की परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति ले जाना ना भूलें। सीयूईटी पजी के एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट करें। यहां आप सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article