एजुकेशन

CUET PG Admit Card 2024 Released: जारी हुआ सीयूईटी पीजी 11 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

CUET PG Admit Card 2024 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज यानी 8 मार्च 2024 को सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in, nta.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CUET PG Admit Card 2024 Released: यहां डाउनलोड करें सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड

CUET PG Admit Card 2024 Released: सीयूईटी पीजी की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CUET PG Admit Card 2024) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट 11 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (CUET PG Admit Card) दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in, nta.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Exam Date 2024: नोट करें एग्जाम डेट

बता दें इस बार सीयूईटी पीजी की परीक्षाएं 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10 बजकर 45 मिनट तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:45 से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट तक होगी। वहीं तीसरी पाली की परीक्षा शाम 4 बजकर 30 मिनट से 06:15 तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Admit Card 2024 Download

  • pgcuet.samarth.ac.in, nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET PG Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर ले।

CUET PG Admit Card: एडमिट कार्ड में श्रुटि पाए जाने पर

यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, हस्ताक्षर या फोटोग्राफ में कोई श्रुटि होती है, तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। तुरंत इसमें सुधार कर किया जाएगा।

CUET PG Admit Card 2024 Download Link: एडमिट कार्ड अनिवार्य

सीयूईटी पीजी की परीक्षा के लिए जाते समय एडमिट कार्ड ले जाना ना भूलें। ध्यान रहे बिना इसके आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति भी जरूर लेकर जाएं।

CUET PG Exam Pattern

सीयूईटी पीजी की परीक्षा में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को कुल 1 घंटे 45 मिनट यानी कुल 105 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है, पहले कुल 100 प्रश्न पूछे जाते थे और पेपर हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाता था।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article