एजुकेशन

CUET PG Admit Card 2024 Released: जारी हुआ सीयूईटी पीजी 12 और 13 मार्च की परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

CUET PG Admit Card 2024, CUET PG Admit Card 2024 For 13 March: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी 12 और 13 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CUET PG Admit Card 2024 Released: यहां डाउनलोड करें सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड

CUET PG Admit Card 2024, CUET PG Admit Card 2024 For 13 March: सीयूईटी पीजी की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CUET PG Admit Card 2024) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कॉमन युनिवर्सिटी एंट्रेंस पोस्टग्रेजुएट टेस्ट 12 और 13 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (CUET PG Admit Card) दिया है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया (CUET PG Admit Card 2024 Download) गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें सीयूईटी पीजी की परीक्षा 11 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च 2024 को समाप्त होगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10 बजकर 45 मिनट तक होगी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 12:45 से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट तक होगी। वहीं तीसरी पाली की परीक्षा शाम 4 बजकर 30 मिनट से 06:15 तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Admit Card 2024 Download
  • pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET PG Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

यदि आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है, तो तुरंत ऑफिशियल मेल आईडी cuetpg@nta.nic.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

CUET PG Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

सीयूईटी पीजी की परीक्षा देने के लिए जाते समय एडमिट कार्ड अनिवार्य है। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। बिना इसके आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article