एजुकेशन

CUET PG Admit Card 2024: कल जारी होगा सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

CUET PG Admit Card 2024 Date: सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड कल आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जारी होगा।

Image

CUET PG Admit Card 2024

CUET PG Admit Card 2024: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी पीजी एग्जाम का एडमिट कार्ड (CUET PG Admit Card 2024) कल यानी 7 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

CUET PG Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक, दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और फिर शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 300 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे और 45 मिनट का समय दिया जाएगा

CUET PG Admit Card 2024: कल जारी होगा एडमिट कार्ड

एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप 4 मार्च को जारी कर दी गई थी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड कल जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एग्जाम में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

How to download CUET PG Admit Card 2024

  • सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी सीयूईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA CUET PG 2024: इतने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीयूईटी पीजी के लिए इस साल कुल 4,62,589 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article