एजुकेशन

इस दिन जारी होगा सीयूईटी पीजी का रिजल्ट, exams.nta.nic.in से कर पाएंगे डाउनलोड

एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा के रिजल्ट डेट की घोषणा कर दी है। एनटीए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर परीक्षा के परिणाम जारी करेगा, जिसे छात्र डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

CUET PG 2026 Result Date

नेशनट टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान में एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा के रिजल्ट की डेट घोषित कर दी है। घोषणा के अनुसार, सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट 24 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर एक्टिव होगा। परीक्षा में नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

कब हुई थी सीयूईटी पीजी परीक्षा

सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से 6 से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद एडमिट कार्ड 3 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए थे। बता दें कि सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 को शुरू हुए थे और 20 जनवरी आवेदन की अंतिम तिथि थी, जिसे बढ़ा कर 23 जनवरी किया गया था। 6 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित हुई परीक्षा का रिजल्ट 24 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा।

कैसे करें CUET PG 2026 रिजल्ट चेक?

स्टेप 1 - सबसे पहले छात्र NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर “CUET PG 2026 Result” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करे और सिक्योरिटी कोड दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5 - छात्र अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें।

रिजल्ट के बाद क्या करें?

24 अप्रैल को सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट की घोषणा के बाद देशभर के विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हर विश्वविद्यालय द्वारा कोर्स के अनुसार, एक मेरिट और कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। छात्र अपने पसंद के विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी करेंगे और एडमिशन काउंसलिंग प्रोसेस में सीयूईटी पीजी के अंकों के आधार पर हिस्सा लेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article