एजुकेशन

CTET July Schedule 2024 Released: जारी हुआ सीटीईटी जुलाई परीक्षा का शेड्यूल, आज से करें आवेदन

CTET July Schedule 2024, CTET July Notification 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने आज यानी 7 मार्च 2024 को सीटीईटी जुलाई परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2024 है। यहां आप सीटीईटी जुलाई 2024 शेड्यूल व एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं।

Image

CTET July Schedule 2024 Released: यहां देखें सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा का शेड्यूल

CTET July Schedule 2024, CTET July Notification 2024: सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी (CTET July 2024 Schedule) खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा (CTET July Exam Date) का शड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल चेक कर (CTET July 2024 Notification) सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक केंद्रीय पात्रता परीक्षा जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 7 मार्च 2024 से शुरू कर दी गई है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2024 तक है।

CTET July Exam Date 2024: सीटीईटी जुलाई एग्जाम डेट

सीबीएसई की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार सीटीईटी के 19वें संस्करण का आयोजन 7 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा देशभर के कुल 136 शहरों में निर्धारित होगी। यहां आप सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

CTET July Schedule: सालभर में दो बार परीक्षा

बता दें सीटीईटी की परीक्षा सालभर में दो बार आयोजित की जाती है। पेपर 1 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक की भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। जबकि पेपर 2 क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षक की भर्ती के लिए योग्य होते हैं। वहीं यदि आप कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं, तो आपको पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होना होगा।

CTET July 2024 Notification: सीटीईटी के लिए क्वालिफिकेशन

सीटीईटी पेपर 1 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही दो साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन या 4 साल की बीएलएड या डिप्लोमा इन एजुकेशन होना चाहिए। जबकि पेपर 2 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी किसा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा एलिमेंट्री एजुकेशन में 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

CTET July Registration 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर CTET Jul 2024 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

CTET Exam Pattern: सीटीईटी एग्जाम पैटर्न

सीटीईटी के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो सीबीएसई सीटीईटी पेपर-1 और पेपर-2 आयोजित करता है। यहां भाषा, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, पर्यावरण व गणित से कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होता है। प्रश्न पत्र हल करन के लिए उम्मीदवारों को कुल 150 मिनट तक का समय दिया जाता है। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होता है। ऐसे में प्रश्न का सही उत्तर पता होने पर ही इसे अटेम्प्ट करें।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article