एजुकेशन

यूपी में दिसंबर तक पांच बड़ी परीक्षाएं, आयोग ने तैयार किया परीक्षा कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESSC) ने दिसंबर तक पांच बड़ी परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग के संभावित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार नवंबर और दिसंबर में शिक्षक भर्ती से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

Image

दिसंबर तक पांच बड़ी परीक्षाएं, UPESSC ने तैयार किया परीक्षा कैलेंडर

उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESSC) ने दिसंबर तक पांच बड़ी परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग के संभावित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार नवंबर और दिसंबर में शिक्षक भर्ती से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है या तैयारी कर रहे हैं, उन्हें संभावित तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए। खास तौर पर परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना जरूरी होगा।

3 नवंबर को स्पेशल टीईटी

संभावित कैलेंडर के अनुसार सबसे पहले 3 नवंबर को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी स्पेशल टीईटी आयोजित की जाएगी। इसके बाद 19 और 20 नवंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है। इस परीक्षा के जरिए उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा

इसके बाद प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को प्रस्तावित है। लंबे समय से शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। परीक्षा की तारीखों को लेकर अंतिम जानकारी आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट की जाएगी।

प्रवक्ता भर्ती के लिए परीक्षा

वहीं, एडेड कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसंबर को आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। इसके बाद एडेड कॉलेजों में ही प्रशिक्षित स्नातक या सहायक अध्यापक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती से जुड़ी परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं।

प्रशिक्षित स्नातक या सहायक अध्यापक परीक्षा

जानकारी के अनुसार प्रशिक्षित स्नातक या सहायक अध्यापक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षाएं 23 और 24 दिसंबर तथा 7 जनवरी को प्रस्तावित हैं। इस तरह नवंबर से जनवरी तक शिक्षक भर्ती से जुड़ी परीक्षाओं का सिलसिला जारी रहने वाला है।

हालांकि, अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि ये प्रस्तावित परीक्षा तिथियां हैं। अंतिम तारीख, परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े अन्य निर्देश आयोग की आधिकारिक सूचना के बाद ही मान्य होंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article