ऑटो न्यूज़

नई Mahindra Thar खरीदने का देख रहे सपना? जानिए 3, 5 और 7 साल के Loan पर कितनी बनेगी EMI

अगर आप भी नई थार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। इस आर्टिकल में आपको थार लेने के लिए लोन के साथ ब्याज और ईएमआई का पूरा हिसाब समझा रहे हैं-

Image

Mahindra Thar OG के लिए कितनी देनी होगी मंथली ईएमआई

Mahindra ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए 3-डोर ऑफ-रोड SUV Thar को अपडेट कर नई Thar OG पेश की है। नई Mahindra Thar OG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप इस SUV को खरीदने के लिए कार लोन (Car Loan) लेने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह समझना जरूरी है कि अलग-अलग लोन अवधि (Loan Tenure) में आपकी EMI और कुल ब्याज कितना होगा। आइए समझते हैं पूरी कैलकुलेशन-

थार लेने के लिए कितनी देनी होगी EMI

Mahindra Thar OG के बेस वेरिएंट की ही बात करें तो नोएडा में थार की ऑन रोड कीमत लगभग 11,84,247 रुपये पड़ेगी। इस वेरिएंट को खरीदने के लिए आप 1,84,247 रुपये की डाउनपेमेंट करते हैं और 10 लाख रुपये का लोन लेते हैं तो अलग-अलग अवधि के हिसाब से ईएमआई और ब्याज की कैलकुलेशन अलग-अलग होगी-

3 साल की लोन अवधि

मान लीजिए आप करीब 8 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर Loan लेते हैं। इस तरह, 10 लाख रुपये के लोन को 3 साल के लिए लेने पर हर महीने करीब 31,336 रुपये की EMI बनेगी। इस अवधि में कुल ब्याज लगभग 1,28,096 रुपये होगा और ब्याज समेत आपकी कुल पेमेंट 10 लाख लेने पर 11,28,096 रुपये होगी।

5 साल की लोन अवधि

अगर यही 10 लाख रुपये का लोन 5 साल के लिए लिया जाता है, तो आपकी मंथली ईएमआई घट जाएगी। आपकी मंथली ईएमआई घटकर करीब 20,276 रुपये रह जाएगी। हालांकि, लंबी अवधि के कारण कुल ब्याज बढ़कर करीब 2,16,560 रुपये हो जाएगा। यानी 10 लाख रुपये के लोन पर आपको बैंक को कुल 12,16,560 रुपये चुकाने होंगे।

7 साल की लोन अवधि

वहीं, अगर आप 7 साल की अवधि चुनते हैं तो EMI करीब 15,586 रुपये रह जाएगी। यह मासिक बजट के लिहाज से हल्की लग सकती है, लेकिन इस स्थिति में कुल ब्याज लगभग 3,09,224 रुपये तक पहुंच जाता है और कुल भुगतान 13,09,224 रुपये होगा।

लोन अवधिलोन राशिब्याज दरमंथली EMIकुल ब्याजकुल भुगतान
3 साल₹10 लाख8% सालाना₹31,336₹1,28,096₹11,28,096
5 साल₹10 लाख8% सालाना₹20,276₹2,16,560₹12,16,560
7 साल₹10 लाख8% सालाना₹15,586₹3,09,224₹13,09,224

इन बातों का भी रखें ध्यान

हालांकि, लोन लेते समय केवल EMI देखना काफी नहीं है। Thar OG की एक्स-शोरूम कीमत के अलावा RTO, इंश्योरेंस, FASTag और अन्य ऑन-रोड खर्च भी जुड़ते हैं। ऐसे में डाउन पेमेंट और इन अतिरिक्त खर्चों को पहले से बजट में शामिल करना जरूरी है। साथ ही, यह भी समझ लें कि अगर आप डाउन पेमेंट ज्यादा करते हैं तो लोन की रकम और भविष्य में चुकाया जाने वाला ब्याज कम किया जा सकता है। इसके अलावा, लोन लेने से पहले प्री-पेमेंट और फोरक्लोजर चार्ज की शर्तें भी जरूर जांच लें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article