एजुकेशन

CTET Answer Key 2023 Released: जारी हुई सीटीईटी की आंसर की, इस लिंक से डायरेक्ट करें डाउनलोड

CTET Answer Key 2023 Released, ctet.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी 2023 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही यहां आप सीटीईटी 2023 रिजल्ट की तारीख चेक कर सकते हैं।

Image

CTET Answer Key 2023 Released: यहां डाउनलोड करें सीटीईटी की आंसर की

CTET Answer Key 2023 Released, ctet.nic.in: सीबीएसई सीटीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CTET Answer Key 2023) खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) पेपर-1 और पेपर-2 की आंसर की जारी कर (CTET Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर (CTET Answer Key 2023 Download) सकते हैं।

यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 18 सितंबर 2023 तक का समय (CTET Answer Key 2023 Link) दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न के लिए 1000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। यदि आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो जिस खाते से आपने शुल्क जमा किया है उसमें पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

CTET Exam 2023 Date: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें इस बार सीटीईटी परीक्षा 2023 20 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें पेपर-1 के लिए कुल 15 लाख 1 हजार 719 उम्मीदवार शामिल थे, जबकि पेपर-2 के लिए कुल 14 लाख 2 हजार 184 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए सीटीईटी 2023 की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Answer Key 2023 Download: सीटीईटी आंसर की

  • सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर जाकर CBSE CTET Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आंसर की डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CTET Result 2023: सीटीईटी का रिजल्ट कब आएगा

बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो इस बार सीटीईटी के रिजल्ट में किसी प्रकार की कोई देरी नहीं की जाएगी। उम्मीद है कि 25 सितंबर तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं सीटीईटी के फाइनल आंसर की 25 सितंबर तक जारी की जा सकती है।

सीटीईटी पेपर -1 और पेपर-2

सीटीईटी पेपर 1 में सफल होने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र होंगे। जबकि पेपर 2 क्वालीपाई करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 7 से 8वीं तक के शिक्षकों के लिए योग्य माने जाएंगे।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article