CTET Answer Key 2023, CTET December Answer Key 2022 Released on ctet.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की उत्तर कुंजी आज यानी 14 फरवरी 2023 को जारी कर दी गई है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीटीईटी आंसर की 2023 (CTET December Answer Key 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Exam 2022 Date: कब हुई सीटीईटी परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक किया गया था। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। आज बोर्ड ने परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
CTET December Answer Key 2022: इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
सीटीईटी दिसंबर परीक्षा के किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो अभ्यर्थी आज 14 फरवरी से 17 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को 1000 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। ध्यान रहे कि अन्य किसी मोड में भेजी गई आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
How to download CTET December Answer Key 2022
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज सीटीईटी दिसंबर आंसर की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर सीटीईटी आंसर की 2023 का पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी सीटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Result 2022: कब तक आएंगे नतीजे
सीटीईटी परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी दिसंबर रिजल्ट फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
