एजुकेशन

CSIR UGC NET Result 2025 OUT: जारी हो गया सीएसआईआर नेट परीक्षा का परिणाम, तुरंत इस Direct Link से करें चेक

CSIR UGC NET Result 2025 Released: सीएसआईआर नेट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर से अपना स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

सीएसआईआर नेट परीक्षा का परिणाम जारी हो गया

CSIR UGC NET Result 2025 Download: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जून सत्र के लिए संयुक्त वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR UGC NET) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। अगर आपने भी जून 2025 सत्र की परीक्षा में भाग लिया था, तो आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर से CSIR UGC NET Result 2025 Check कर सकते हैं।

इस सत्र की परीक्षा के लिए कुल 1,95,241 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,47,732 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

CSIR UGC NET Result 2025 How to Check

उम्मीदवार इसे देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट: ugcnet.nta.ac.in पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर, उपलब्ध CSIR UGC NET Result 2025 Scorecard लिंक पर क्लिक करें

चरण 3: आवेदन संख्या और जन्मतिथि सबमिट करें

चरण 4: CSIR UGC NET Result 2025 Online आ जाएगा

चरण 5: CSIR UGC NET Result 2025 Pdf देखें और डाउनलोड करें

लिंग-वार पंजीकृत एवं उपस्थित अभ्यर्थी (सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2025)

लिंग-वार आंकड़ों के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

लिंकपंजीकृत उपस्थित
महिला114,33986,777
पुरुष80,89460,950
थर्ड जेंडर85
Total195,241147,732

गौरतलब है कि इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा किया जाता है, इस बार 28 जुलाई 2025 (सोमवार) को देश भर के 218 शहरों में 05 विषयों के लिए 02 पालियों में 1,95,241 उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article