CSIR UGC NET Result 2024 Pdf Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR UGC NET) 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirhrdg.res.in पर अपने स्कोर और रैंक देख सकते हैं। बता दें, वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के रूप में श्रेणी-वार प्रारूप में परिणाम उपलब्ध हैं। आप खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी इन रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
CSIR UGC NET Result 2024 Cut off
NTA ने प्रत्येक श्रेणी के लिए कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। CSIR JRF Scheme के तहत कुल 1,963 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए अर्हता प्राप्त की है और वे UGC द्वारा निर्धारित न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करने के अधीन सहायक प्रोफेसर पदों के लिए भी पात्र हैं।
CSIR UGC NET Result 2024 Pdf
परिणाम वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के रूप में श्रेणी-वार प्रारूप में उपलब्ध हैं। 25, 26 और 27 जुलाई, 2024 को आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट व नीचे दिए लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं।
CSIR UGC NET Result 2024 Official Website
csirhrdg.res.in
लगभग 11 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए अर्हता प्राप्त की है। ये उम्मीदवार सहायक प्रोफेसर के लिए पात्र नहीं हैं।
CSIR UGC NET Result 2024 How to Check
- आधिकारिक वेबसाइट csirhrdg.res.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Joint CSIR-UGC NET Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक लॉगिन पेज खुलेगा। लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- CSIR-UGC NET 2024 Result Pdf स्क्रीन पर आ जाएगा।
श्रेणी 2 के अंतर्गत लगभग 3,172 अभ्यर्थी सहायक प्रोफेसर तथा पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्र हैं। कुल 10,969 अभ्यर्थी केवल श्रेणी 3 के अंतर्गत पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्र हैं।
Joint CSIR-UGC NET Result June, 2024
परिणाम अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि पीएचडी में प्रवेश के लिए श्रेणी-2 तथा श्रेणी-3 के अभ्यर्थियों द्वारा नेट में प्राप्त अंक संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून-2024 के परिणाम की घोषणा की तिथि से एक वर्ष की अवधि के लिए वैध होंगे।
