एजुकेशन

CSIR UGC NET June 2025: यूजीसी नेट एग्जाम का शेड्यूल बदला, जानें अब किस दिन आयोजित होगी परीक्षा

Csir ugc net june 2025 Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर नेट जून एग्जाम डेट (CSIR UGC NET Exam Date 2025) में बदलाव किया है। पहले इस परीक्षा का आयोजन तीन दिनों 26, 27 एवं 28 जुलाई 2025 को करवाया जाना था लेकिन अब इसे केवल एक दिन 28 जुलाई 2025 को करवाया जायेगा।

Image

Csir ugc net june 2025 Exam Date

Csir ugc net june 2025 Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर नेट जून एग्जाम डेट (CSIR UGC NET Exam Date 2025) में बदलाव किया है। एनटीए की ओर से संशोधित परीक्षा तिथि की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। पहले इस परीक्षा का आयोजन तीन दिनों 26, 27 एवं 28 जुलाई 2025 को करवाया जाना था लेकिन अब इसे केवल एक दिन 28 जुलाई 2025 को करवाया जायेगा। जिन भी अभ्यर्थियों ने जून सेशन की परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था उनकी परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित एग्जाम सेंटर्स पर 28 जुलाई को करवाया जायेगा।

दो पालियों में होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से सीएसआईआर नेट एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सीएसआईआर नेट एग्जाम सिटी स्लिप

एनटीए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक परीक्षा तिथि से 8 से 10 दिन पूर्व एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी। इससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके उसी के अनुसार पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।

सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड

आवेदनकर्ताओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे। उम्मीदवार जब भी परीक्षा केंद्र पर जाएं तो अपना एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस) साथ लेकर जाएं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article