राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने 1 अक्टूबर, 2022 को सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर की 2022 जारी की है। उम्मीदवार जो संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, सीएसआईआर की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in की मदद से उनके लिए आंसर की को डाउनलोड किया जा सकता है। यह परीक्षा 16 सितंबर से 18 सितंबर, 2022 तक देश भर के 166 शहरों में मौजूद 338 परीक्षा केंद्रों में 2,21,746 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।
यूजीसी नेट आंसर की को चुनौती देने की अवधि 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर 2022 तक है। आपत्तियां उठाने के लिए भुगतान की लास्ट डेट 3 अक्टूबर, 2022 तक है।
यूजीसी नेट 2022 आंसर की डायरेक्ट लिंक: CSIR UGC NET Answer Key 2022 direct link here
यूजीसी नेट आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।
- सीएसआईआर की आधिकारिक साइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध सीएसआईआर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
- आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उत्तर कुंजी की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
यूजीसी नेट उम्मीदवार, जो किसी भी आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं तो गैर-वापसी योग्य शुल्क के रूप में चुनौती दी गई प्रति प्रश्न 200/- रुपये की फीस का भुगतान करके इसे चुनौती दे सकते हैं। इसके अलावा आने वाले समय में यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर और भी अपडेट csirnet.nta.nic.in पर आने की उम्मीद है, इसे चेक करते रहें।
