एजुकेशन

CSIR UGC NET 2023: जारी हुई CSIR यूजीसी नेट परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 29, 2023, 02:50 PM IST

CSIR UGC NET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और लेक्चरशिप के लिए Joint CSIR-UGC NET Examination December 2022 – June 2023 आयोजित करने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट 2023 के लिए आवेदन किया है, वे लॉगिन करके परीक्षा तिथि और शहर की जांच कर सकते हैं।

Image

CSIR यूजीसी नेट परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप 2023

CSIR UGC NET 2023 City Intimation Slip Released at csirnet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आखिरकार उन लोगों का इंतजार खत्म कर दिया है, जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और लेक्चरशिप के लिए परीक्षा देने वाले हैं, गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाने से पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाती है, जिसमें परीक्षा तिथि के साथ परीक्षा सेंटर की भी जानकारी होती है। इस स्लिप को आज 29 मई को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने शहर की सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

ज्वॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 परीक्षा अगले माह जून में शुरू हो रही है, परीक्षा हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन केवल सीबीटी मोड में किया जाएगा। बता दें, ज्वॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट का आयोजन इसलिए किया जाता है ताकि भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और लेक्चरशिप (LS) / सहायक प्रोफेसर के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित की जा सके।

NTA जेआरएफ और लेक्चरशिप के लिए Joint CSIR-UGC NET Examination December 2022 – June 2023 आयोजित करने जा रही है।

CSIR UGC NET 2023 date sheet

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023

CSIR NET 2023: जानिए कैसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर, “जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022/जून 2023 परीक्षा (सिटी इंटिमेशन)” पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें
  • आपकी सीएसआईआर नेट 2023 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
official Notice ! Direct Link

ऑनलाइन होगी परीक्षा

NTA जेआरएफ और लेक्चरशिप के लिए Joint CSIR-UGC NET Examination December 2022 – June 2023 आयोजित करने जा रही है। इस परीक्षा का आयेाजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस बार 6, 7 और 8 जून को परीक्षा का आयोजन करने जा रही है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article