Central Reserve Police Force (CRPF) Head Constable (Ministerial) पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार crpf.gov.in या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, पंजीकरण प्रक्रिया 4 जनवरी को शुरू हुई और 31 जनवरी, 2023 को समाप्त हुई थी।
हालांकि एक खबर आई थी कि सीआरपीएफ प्रवेश पत्र 15 फरवरी को जारी किए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, और रिलीज की तारीख को स्थगित कर दिया गया। फिलहाल, CRPF HC Admit Card 2022 डाउनलोड लिंक अब एक्टिव है।
CRPF HC कंप्यूटर आधारित परीक्षा 22 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिये 1458 पदों को भरा जाएगा। एडमिट कार्ड में रोल नंबर और परीक्षा केंद्र के विवरण सहित अन्य जानकारी है, जिसे ध्यान से देखना जरूरी है।
CRPF HC Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड
सीआरपीएफ एचसी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए आप crpf.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Please use the link to download the admit card for the exam of head constable (ministerial) in CRPF पर क्लिक करें।
- पूछे गए क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन विवरण सबमिट करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
ध्यान दें
अभी केवल CRPF हेड कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं, जबकि आधिकारिक साइट पर साफ कहा गया है कि CRPF ASI परीक्षा के एडमिट कार्ड 22 तारीख को जारी किए जाएंगे।
जानें पेपर के बारे में
सीआरपीएफ भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 1.5 घंटे में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के साथ एक पेपर शामिल होगा। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट, पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा के दिन उन सभी के लिए परीक्षा केंद्र में एक वैध आईडी प्रमाण के साथ अपने प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य है क्योंकि इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
