एजुकेशन

गलतफहमी, गलत सोच, आलसीपन और घटियापन की English क्या है, ज्यादातर लोग नहीं जानते

Common Hindi Words with their English Meaning: हम ज्यादातर हिंदी शब्दों की English जानते हैं, लेकिन कई शब्द ऐसे भी हैं, जिनकी English हममे से अधिकतर लोगों को नहीं है पता। ये कुछ ऐसे शब्द है, जिन्हें हम अक्सर बोलते हैं, जैसे गलत सोच, गलतफहमी, आलसीपन, घटियापन इत्यादि।

Common Hindi Words with english

अंग्रेजी के साथ सामान्य हिंदी शब्द

Common Hindi Words with their English Meaning: क्या आप भी हिंदी बोलते समय ये सोचते हैं, कि ऐसे कई शब्द हैं जिनकी English हमें नहीं पता है? हम ज्यादातर हिंदी शब्दों की English जानते हैं, लेकिन कई शब्द ऐसे भी हैं जिनकी English हममे से अधिकतर लोगों को नहीं पता होती। ये कुछ ऐसे शब्द हैं, जिन्हें हम अक्सर बोलते हैं-जैसे गलत सोच, गलतफहमी, आलसीपन, घटियापन इत्यादि। चलिए ऐसे में 5 शब्द जानेंगे, जिनका प्रयोग तो करते हैं, लेकिन अंग्रेजी पूछने पर भी लोग नहीं बता पाएंगे।

5 कॉमन हिंदी शब्दों में से एक है 'गलतफहमी'

मतलब या अर्थ: इसका अर्थ है 'बात का सही अर्थ न समझना' या 'बात समझने में धोखा खा जाना'

English: इसे Misconception या Misunderstanding कहा जाता है।

5 कॉमन हिंदी शब्दों में से एक है 'आलसीपन'

मतलब या अर्थ: इसका प्रयोग शायद हर कोई करता होगा। आलसीपन का मतलब है 'काम समय पर न करना' या 'काम को टालना' या 'जानबूझकर आलस दिखाना'

English: इसे Laziness कहा जाता है।

5 कॉमन हिंदी शब्दों में से एक है घटियापन

मतलब या अर्थ: घटियापन का मतलब है 'किसी वस्तु, कार्य या व्यक्ति का तुच्छ, नीच या खराब भाव'

English: इसके लिए Cheapness का प्रयोग किया जाता है।

5 कॉमन हिंदी शब्दों में से एक है गलत सोच

मतलब या अर्थ: गलत सोच का सीधा सा मतलब है अनुचित विचार। ये तर्कहीन होता है, नकारात्मक होता है, या भ्रामक होता है।

English: आसान भाषा में इसके लिए Wrong thinking का इस्तेमाल किया जा सकता है। वैसे Faulty Thinking कहना भी गलत नहीं है।

5 कॉमन हिंदी शब्दों में से एक है नफरत

मतलब या अर्थ: नफरत का हिंदी में सही शब्द तिरस्कार करना होता है।

English: इस शब्द के लिए अक्सर Hate का प्रयोग किया जाता है, लेकिन आप चाहें तो Revulsion का भी प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि इसका मतलब घृणा होता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article