एजुकेशन

UP: राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का मान बढ़ाने वाले छात्र-छात्राओं का सीएम योगी करेंगे सम्मान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने की ऐतिहासिक पहल की है। गुरुवार 12 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में स्वर्ण पदक विजेता छात्र-छात्रा खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

Image

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने की ऐतिहासिक पहल की है। गुरुवार 12 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में स्वर्ण पदक विजेता छात्र-छात्रा खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। वहीं, रजत पदक और कांस्य पदक विजेताओं को जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार (2024-25) कार्यक्रम के अंतर्गत यह आयोजन किया जा रहा है, जो प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

179 मेडल, 363 खिलाड़ियों का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं (2024-25) में उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के 363 खिलाड़ियों ने भाग लिया और कुल 179 पदक प्रदेश को दिलाए। इनमें 51 स्वर्ण पदक, 46 रजत पदक और 82 कांस्य पदक उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते। यह प्रदर्शन एथलेटिक्स, कुश्ती, ताइक्वांडो, जूडो, हॉकी, शूटिंग, कराटे, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल, तैराकी, कबड्डी, हैंडबॉल सहित 20 से अधिक खेलों में रहा।

राज्य स्तर पर सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन में आयोजित समारोह में स्वर्ण पदक विजेता छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार, शील्ड, प्रशस्ति-पत्र और मेडल प्रदान किए जाएंगे। 51 स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले कुल 87 खिलाड़ी (73 छात्र, 14 छात्राएं) मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे। मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार के अंतर्गत नेशनल स्कूल गेम्स एकल वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता को 75 हजार रुपए और टीम गेम्स के स्वर्ण विजेताओं को 35 हजार रुपए मिलेंगे।

जनपद स्तर पर भी होगा सम्मान

इसी दिन, गुरुवार को प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में रजत और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान जिलाधिकारी, प्रभारी मंत्री, विधायक या अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किया जाएगा। 46 रजत पदक विजेता कुल 94 खिलाड़ियों (63 छात्र, 31 छात्राएं) सम्मानित होंगे। इनमें नेशनल स्कूल गेम्स एकल वर्ग के रजत पदक विजेताओं को 50 हजार रुपए और नेशनल स्कूल टीम गेम्स के रजत पदक विजेताओं को 25 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। वहीं, 82 कांस्य पदक प्राप्त 182 विजेताओं (111 छात्र, 71 छात्राएं) सम्मानित होंगे। नेशनल स्कूल गेम्स एकल वर्ग के कांस्य पदक विजेताओं को 30 हजार रुपए और नेशनल स्कूल टीम गेम्स के कांस्य पदक विजेताओं को 15 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article