एजुकेशन

CLAT Exam 2025: क्लैट एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक भरें फॉर्म

CLAT Exam 2025 Application Date: देश के टॉप लॉ कॉलेज में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत की खबर है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT 2025 Exam के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। क्लैट एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें अप्लाई करने के लिए पहले 15 अक्टूबर तक का समय था जिसे आगे बढ़ाया गया है।

Image

CLAT 2025 के लिए करें आवेदन

Photo : iStock

CLAT Exam 2025 Application Date: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT 2025 Exam के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। क्लैट एग्जाम 2025 में अप्लाई करने के लिए पहले 15 अक्टूबर तक का समय था जिसे आगे बढ़ाया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से देश के टॉप लॉ कॉलेज में LLB और बीए एलएलबी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

क्लैट 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया था। अब इस डेट को आगे बढ़ाकर 22 अक्टूबर किया गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।

CLAT 2025 Application ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद CONSORTIUM OF NATIONAL LAW UNIVERSITIES CLAT Exam 2025 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

CLAT Application Fees: कितनी है फीस?

क्लैट 2025 एग्जाम में आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स को 4000 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी को 3500 रुपये जमा करने होंगे। फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। फीस का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLUs) ने नोटिस में बताया है कि है कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 की परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को निर्धारित है। क्लैट 2025 परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। एग्जाम की डिटेल्स वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article