ऑटो न्यूज़

Mahindra Thar लवर्स के लिए खुशखबरी! भारत में कल लॉन्च होगा थार का अपडेटेड वर्जन

थार लवर्स के लिए सेकेंड जनरेशन Mahindra Thar का फेसलिफ्ट मॉडल पेश होने जा रहा है। कंपनी टीजर जारी कर इस मॉडल की कुछ झलकियां भी पेश कर चुकी है।

Image

भारत में कल लॉन्च होगा Mahindra Thar का फेसलिफ्ट मॉडल (Photo: X handle/@Mahindra_Thar)

सेकेंड जेनरेशन Mahindra Thar को जल्द ही बड़ा अपडेट मिलने वाला है। सेकेंड जनरेशन Mahindra Thar को भारत में पहली बार बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट दिया जा रहा है। नई 2026 Mahindra Thar Facelift को 22 सितंबर 2026 को पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसके कई टीजर जारी किए हैं। नए मॉडल में Thar Roxx से इंस्पायर्ड कई डिजाइन और फीचर अपडेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इंजन और गियरबॉक्स विकल्पों में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

नया फ्रंट डिजाइन

टीजर में देखा जा रहा है कि नई Mahindra Thar में हनीकॉम्ब पैटर्न वाली नई फ्रंट ग्रिल दी जाएगी। इसके साथ Thar Roxx से इंस्पायर्ड प्रोजेक्टर LED हेडलैंप मिल सकते हैं, जिनमें C-शेप DRLs दिए जाएंगे। फ्रंट बंपर को भी नया डिजाइन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा SUV में नए डिजाइन के अलॉय व्हील और रियर हिस्से में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

इंटीरियर में नए फीचर्स

नई Thar के केबिन में भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नए ट्रिम और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद है। Thar Roxx की तरह इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है।

इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक AC जैसे फीचर्स भी नए मॉडल का हिस्सा हो सकते हैं। यानी फेसलिफ्ट में सिर्फ बाहरी डिजाइन ही नहीं, बल्कि केबिन को भी ज्यादा आधुनिक बनाने पर फोकस किया गया है।

इंजन और गियरबॉक्स

2026 Mahindra Thar Facelift में मौजूदा इंजन विकल्प जारी रहने की उम्मीद है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन 119bhp की पावर और 300Nm टॉर्क देता है। वहीं 2.2-लीटर डीजल इंजन 152bhp की पावर और 300Nm (MT)/320Nm (AT) टॉर्क देता है। 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी 152bhp और 300Nm (MT)/320Nm (AT) का आउटपुट देता है।

6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा, जबकि 6-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगा। 1.5-लीटर डीजल में RWD, 2.2-लीटर डीजल में 4x4 और 2.0-लीटर पेट्रोल में RWD और 4x4 दोनों विकल्प मिल सकते हैं।

कीमत में हो सकती है बढ़ोतरी

मौजूदा Thar की एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख से 17.80 लाख रुपये के बीच है। नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट के चलते फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article