CLAT 2026 Answer Key OUT: जारी हुई क्लैट परीक्षा की आंसर की, ये रहा Direct Link
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Dec 10, 2025, 06:39 PM IST
CLAT 2026 Answer Key Pdf: क्लैट परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, और आंसर की का इंतजार कर रहे थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से CLAT 2026 Answer Key Download कर सकते हैं।
क्लैट परीक्षा की आंसर की जारी (image - istock)
CLAT 2026 Answer Key Pdf Download: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट या CLAT 2026 की प्रोविजनल आंसर की कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) द्वारा जारी कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर को किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, और आंसर की का इंतजार कर रहे थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से CLAT 2026 Answer Key Download कर सकते हैं।
आंसर की अच्छे से देख लीजिए, यदि कोई ऑब्जेक्शन है, तो आप 12 दिसंबर शाम 5 बजे तक कर सकते हैं, ध्यान रहे, हर चैलेंज या ऑब्जेक्शन के लिए 500 रुपये की फीस भरनी होगी।
चारों क्वेश्चन पेपर भी जारी
कंसोर्टियम ने आंसर की के साथ चारों क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट अपने संभावित स्कोर कैलकुलेट करने के लिए आंसर की और मार्किंग स्कीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मार्किंग स्कीम
CLAT 2026 के लिए मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही जवाब के लिए, कैंडिडेट को एक अंक मिलेगा, जबकि हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क काटे जाएंगे।
CLAT 2026 Answer Key Step to check
- consortiumofnlus.ac.in
- CLAT 2026 पर क्लिक करें
- Notifications के नीचे देखें
- 'Objections to Question Paper and Provisional Answer Key' पर क्लिक करें।
अगर आप अंडरग्रेजुएट CLAT 2026 एडमिशन लेना चाहते हैं, तो पक्का करें कि आपने अपनी क्लास 12 की परीक्षा में कम से कम 45 परसेंट नंबर लाए हों। लेकिन, SC और ST कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए यह लिमिट 40 परसेंट है।