एजुकेशन

CISCE Class 10th Result 2026: क्या कल जारी होगा ICSE 10वीं का रिजल्ट? डिजीलॉकर और उमंग से ऐसे करें डाउनलोड

CISCE Class 10th Result 2026: ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट कल जारी होने की खबर को सीआईएससीई ने अफवाह बताते। साथ ही रिजल्ट से संबंधित सोशल मीडिया पर जारी जानकारी पर ध्यान न देने की सलाह दी।

Image

CISCE Class 10th Result 2026

CISCE Class 10th Result 2026: ICSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी होने को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आ रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ICSE 10th Result 2026 के 22 अप्रैल को जारी होने की हलचल मची हुई है। इस पर भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (CISCE) ने जानकारी दी की रिजल्ट को लेकर इस प्रकार की कोई घोषणा नहीं की गई है। CISCE इस ऐलान के बाद साफ हो गया है कि बोर्ड द्वारा रिजल्ट कल यानी 22 अप्रैल को जारी नहीं किया जाएगा।

इस प्रकार की खबरों पर CISCE ने छात्रों और अभिभावकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना पर ध्यान न देने की सलाह दी है। बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे थे, जिसमें ICSE 10वीं परीक्षा रिजल्ट 22 अप्रैल को दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे। हालांकि इस सूचना को CISCE ने झूठा बताया है। साथ ही छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।

कहां जारी होगा ICSE 10वीं रिजल्ट 2026?

CISCE द्वारा आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट results.cisce.org और cisce.org पर जारी किया जाएगा।

डिजिलॉकर से कैसे डाउनलोड करें ICSE 10th Result 2026?

  • ICSE कक्षा 10 परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए डिजीलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • अपने आधार नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके साइन इन करें।
  • 'Browse Documents' या 'Search' सेक्शन में जाकर 'Council for the Indian School Certificate Examination' (CISCE) खोजें।
  • 'ICSE Class 10 Marksheet 2026' या 'Passing Certificate' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी यूनिक आईडी (Unique ID) इंडेक्स नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • 'Get Document' पर क्लिक करें।
  • आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें

उमंग कैसे डाउनलोड करें ICSE 10th Result 2026?

  1. सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से UMANG App डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
  2. ऐप खोलें और अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें या यदि आप पहली बार उपयोग कर रहे हैं तो रजिस्टर करें।
  3. ऐप के होम पेज पर सर्च बार में जाकर "CISCE" या "ICSE" सर्च करें।
  4. "CISCE" सेवाओं में, "ICSE Result 2026" वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  5. अपना Unique ID, Index Number, और अन्य आवश्यक विवरण (जैसे जन्मतिथि) सही सही दर्ज करें।
  6. सबमिट करने के बाद, आपका 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  7. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट या PDF सुरक्षित रखें।
Also Read: कहां है दुनिया की सबसे पतली गली? गिनीज बुक में दर्ज है इसका नाम

कब आएगा ICSE 10th Result

ICSE 10th Result 2026 अप्रैल के अंतिम सप्ताह में या मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर बोर्ड ने इसकी भी षुष्टि नहीं की है, लेकिन बीते सालों के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है।

आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article