छोटी, लंबी, चौड़ी गलियों में आपने भी खेला होगा। लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे पतली गली के बारे में बता रहे हैं, जहां आप फंस भी सकते हैं। जी हां, जिस गली की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'स्प्रेउरहेपस्ट्रैस' (Spreuerhofstraße) गली है।
दुनिया की सबसे पतली गली स्प्रेउरहेपस्ट्रैस जर्मनी के रयूटलिंगन शहर में स्थित है। यह गली इतनी पतली है कि इसे देखने के लिए देश-दुनिया से लोग यहां पहुंचते हैं।
स्प्रेउरहेपस्ट्रैस नाम से जानी गई इस गली की औसत चौड़ाई 31 सेंटीमीटर है। कुछ जगहों पर इसकी चौड़ाई केवल 11 इंच है। कुल लंबाई की बात करें तो इसकी लंबाई 3.8 मीटर है। न ही यह गली बहुत लंबी है और न ही बहुत अधिक चौड़ी।
जानकारी के अनुसार, 1726 में इस शहर में आग लग गई थी, जिसके बाद शहर का पुनर्निर्माण किया गया। इस दौरान दो घरों के बीच थोड़ी सी जगह रह गई, जिसका गली के रूप में 1727 में निर्माण किया गया और इसे सार्वजनिक गली का दर्जा दिया गया।
दशकों पुरानी इस गली को दुनिया की सबसे संकरी गली के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 2007 में शामिल किया गया है।
यह गली इतनी पतली और नीचे है कि इससे गुजरने वाले पर्यटकों को चेतावनी दी जाती है कि सिर झुकाकर चलें और संकरे रास्ते में न फंसे।
गली को अंग्रेजी में Alley या Alleyway कहा जाता है। लेकिन ऊपर जिस गली की हमने बात की गई है उसे World's Narrowest Street के रूप में जाना जाता है।