एजुकेशन

Odisha Board 10th 12th Result 2024: आने वाला है ओडिशा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर चेक करें मार्कशीट

CHSE Odisha Board 1oth 12th Result 2024: ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट जारी होने वाला है। इस साल बोर्ड आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल स्टडीज समेत सभी स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी करेगा। जो छात्र सीएचएसई ओडिशा बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Odisha Board 10th 12th Result 2024

Photo : iStock

CHSE Odisha Board 10th 12th Result 2024: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा (CHSE) जल्द ही कक्षा 10 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। अधिकारियों के अनुसार, ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 26 मई 2024 को शाम 4:30 बजे घोषित किया जाएगा। इस साल बोर्ड आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल स्टडीज समेत सभी स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी करेगा। जो छात्र सीएचएसई ओडिशा बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

ओडिशा बोर्ड के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले सुबह 10:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का लिंक सुबह 11:30 बजे से एक्टिव कर दिया जाएगा। स्कूलों के प्रमुख भी सुबह 12:30 बजे से अपने स्कूल के यूजर आईडी और पासवर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Odisha Board 10th 12th Result 2024 Websites

chseodisha.nic.in

orissaresults.nic.in

CHSE Odisha Board Result ऐसे करें चेक

ओडिशा बोर्ड 10वीं 12वीं की रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट चेक करने का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मार्कशीट चेक करना होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- orissaresults.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज New Result पर के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज CHSE Odisha Result 2024 पर रोल नंबर और रोल कोड से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Odisha Board 10th 12th में 3.84 लाख छात्र

आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, छात्र अपने परिणाम अपने संबंधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ई-स्पेस और ई-डिजीलॉकर के माध्यम से देख सकते हैं। इस साल, सभी स्ट्रीम में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में कुल 3,84,597 छात्र उपस्थित हुए। परीक्षा 16 फरवरी से 20 मार्च के बीच ओडिशा के 1,160 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article