एजुकेशन

CHSE Odisha 12th Result 2023: ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस दिन होगा जारी, नोट कर लें डेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 31, 2023, 11:12 AM IST

CHSE Odisha 12th Result 2023, Odisha Board 12th Result 2023 Date and Time: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक के जरिए भी अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

CHSE Odisha 12th Result 2023

Photo : iStock

CHSE Odisha 12th Result 2023, Odisha Board 12th Result 2023 Date and Time: ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।

Odisha Board 12th Result 2023: कब हुई 12वीं परीक्षा

ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 5 अप्रैल तक किया गया था। यह परीक्षा राज्य भर के 1,145 केंद्रों पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में लगभग 3.5 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जिसमें आर्ट्स स्ट्रीम में 2,19,110, साइंस स्ट्रीम में 91,379 और कॉमर्स में 23,148 स्टू़डेंट्स शामिल हुए थे।

CHSE Odisha Board 12th Result 2023: मई में जारी होगा रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 31 मई से पहले जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।

How to download Odisha Board Class 12th Result 2023

  • ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Odisha Board Class 12th Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा की तारीख रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article