एजुकेशन

छत्तीसगढ़ बोर्ड टॉपर छात्रों ने देखा IPL क्रिकेट मैच, मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए CM की पहल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साई के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस पहल के तहत, छात्रों के लिए मुफ्त टिकट, परिवहन और भोजन जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। स्टेडियम पहुंचे एक छात्र ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'मैं बहुत उत्साहित हूँ क्योंकि यह मेरा पहली बार है जब मैं स्टेडियम में बैठकर मैच देखूंगा। मैं RCB को सपोर्ट कर रहा हूं... इस बेहतरीन पहल के लिए मैं मुख्यमंत्री जी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'

Image

Chhattisgarh raipur

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज का नजारा काफी खास था। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ बोर्ड की मेरिट में आए छात्र रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाला मैच देखने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स काफी एक्साइटेड दिखे। सीएम ने पहले ही मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ₹1 लाख के नकद इनाम और इस तरह के अनूठे अनुभवों की घोषणा की थी।

छात्रों को दिया ये तोहफा

बताते चलें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साई के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस पहल के तहत, छात्रों के लिए मुफ्त टिकट, परिवहन और भोजन जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। स्टेडियम पहुंचे एक छात्र ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि

'मैं बहुत उत्साहित हूँ क्योंकि यह मेरा पहली बार है जब मैं स्टेडियम में बैठकर मैच देखूंगा। मैं RCB को सपोर्ट कर रहा हूं... इस बेहतरीन पहल के लिए मैं मुख्यमंत्री जी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में सेकेंड रैंक पाने वाली 12वीं की छात्रा ने कहा कि वे बहुत एक्साइटेड है। उन्होंने कहा कि मैं आरसीबी को सपोर्ट करूंगी। मैंने कभी सोचा नहीं था कि लाइव मैच देखूंगी। मुख्यमंत्री ने हमारे बारे में सोचा और ऐसे में मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहूंगी।

मेधावी छात्रों को मिला प्रोत्साहन

राज्य सरकार ने बोर्ड टॉपर्स के मनोबल को बढ़ाने के लिए यह विशेष व्यवस्था की थी। इस दौरान छात्रों को लाने-ले जाने के लिए विशेष बसों और ठहरने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी। सीएम ने पहले ही मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ₹1 लाख के नकद इनाम और इस तरह के अनूठे अनुभवों की घोषणा की थी। लंबे समय के बाद रायपुर में आईपीएल की वापसी हुई है, जिसमें आरसीबी अपने दो 'होम मैच' इसी मैदान पर खेल रही है।

बताते चलें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से मेधावी छात्रों को आमंत्रित किया था, जिसमें ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र भी शामिल थे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article