एजुकेशन

CGTET Result 2022: जानें कब जारी होने वाला है सीजीटीईटी रिजल्ट व कैसे करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 02:18 PM IST

CGTET Result 2022: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षा बोर्ड बहुत जल्द रिजल्ट जारी कर सकता है, बता दें, अभी सीजीटीईटी ने हाल ही में आंसर की जारी की थी, जिसके बाद उम्मीदवारों को आब्जेक्श्न करने का मौका दिया गया, उम्मीदवार जो किसी सवाल या जवाब के प्रति आपत्ति करना चाहते हैं वे 11 अक्टूबर तक ऐसा कर सकते हैं।

Image

सीजीटीईटी 2022 रिजल्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • सीजीटीईटी रिजल्ट इस सप्ताह के अंत तक में जारी हो सकता है
  • आपत्ति लिंक एक्टिव हो चुकी है, जानें रिजल्ट की संभावित तारीख
  • उम्मीदवार 11 तक अस्थाई आंसर की के खिलाफ आब्जेक्शन कर सकते हैं।

CGTET Result 2022: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षा बोर्ड बहुत जल्द रिजल्ट जारी कर सकता है, बता दें, अभी सीजीटीईटी ने हाल ही में आंसर की जारी की थी, जिसके बाद उम्मीदवारों को आब्जेक्श्न करने का मौका दिया गया, उम्मीदवार जो किसी सवाल या जवाब के प्रति आपत्ति करना चाहते हैं वे 11 अक्टूबर तक ऐसा कर सकते हैं।

जितनी संख्या में आपत्ति की जाती है, उतना ही समय फाइनल आंसर की जारी करने में लगता है। बता दें, 11 तारीख के बाद आपत्ति पर विचार प्रक्रिया शुरू की जाएगी, लेकिन इस दौरान केवल उन्हीं के आपत्ति पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने वैध सबूत पेश किए होंगे। बिना वैध सबूत के आब्जेक्श्न पर गौर नहीं किया जाता है, और पैसे व्यर्थ हो जाते हैं।

सीजीटीईटी परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए मॉडल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को vyapam.cgstate.gov.in पर जाना होगा। राज्य शिक्षा बोर्ड ने पीडीएफ दस्तावेज के रूप में आंसर की जारी की है, यह अस्थाई आंसर की है, और जल्द ही संभवत: इसी हफ्ते के आखिरी तक फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है।

आंसर की देखने के लिए क्रेडिंशियल की आवश्यकता नहीं है, इसे कोई भी आसानी से एक्सेस कर सकता है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड ने 18 सितंबर में सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए CG TET 2022 परीक्षा आयोजित की थी, जबकि 13 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी किया गया था।

कैसे चेक करें सीजीटीईटी 2022 रिजल्ट - How to Check CGTET Result 2022

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आप vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर आपको रिजल्ट और मेरिट लिस्ट नाम का आप्शन दिखाई देगा।
  • अब नया पेज खुलेगा जहां रिजल्ट लिंक दिखाई देगा।
प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी - पहली पाली कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षण पदों के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और दूसरी पाली कक्षा 6 से 8 के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4:45 बजे तक।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article