एजुकेशन

CGSOS Open School Result 2025: जारी हो गया छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम, इस लिंक से करें चेक

CGSOS Open School Result 2025 OUT: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in या sos.cg.nic.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम (image - pixabay)

CGSOS Open School Result 2025 Declared: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने आज, 7 अक्टूबर, 2025 को छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in या sos.cg.nic.in पर जाकर या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आपको लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।

ध्यान रहे, इन परीक्षाओं को पास करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

कब हुई थी परीक्षा

CGSOS ओपन स्कूल परीक्षा 2025, कक्षा 10वीं के लिए 27 मार्च से 17 अप्रैल तक और कक्षा 12वीं के लिए 26 मार्च से 21 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। ये परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है, जो नियमित स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। यह उन्हें केवल परीक्षाओं में शामिल होकर माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा पूरी करने का अवसर प्रदान करती है।

CGSOS Open School Result 2025 How to Check

कक्षा 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो:

  • CGSOS Open School Result 2025 Website results.cg.nic.in या sos.cg.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, क्लास के अनुसार CGSOS Open School Result 2025 Link पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • CGSOS Open School Result 2025 Online आ जाएगा।
  • CGSOS Open School Result 2025 Download कर लें

CGSOS Open School Result 2025 Pdf

स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित विवरण दिए जाएंगे:

  • रिजल्ट का नाम
  • परीक्षा सत्र का नाम (अप्रैल/मई या सितंबर/अक्टूबर)
  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • विषयवार प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण स्थिति
  • डिवीजन

क्या पुनर्मूल्यांकन के अप्लाई किया जा सकता है?

जो उम्मीदवार अपने सीजीएसओएस रिजल्ट 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन या पुनर्योग (यदि आवश्यक हो) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन विंडो रिजल्ट घोषित होने के बाद खुलती है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा। गहन जांच के बाद, अधिकारी संबंधित उम्मीदवारों के लिए संशोधित परिणाम घोषित करेंगे। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट देखें!

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article