Chhattisgarh PCS Pre 2025: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सर्विस के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड के साथ-साथ प्रीलिम्स परीक्षा (Chhattisgarh PCS Pre Exam 2025) के लिए गाइडलाइंस जारी की गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उन्हें एग्जाम सेंटर पर फॉलो करने वाले गाइडलाइंस को ध्यान में रखना होगा।
छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 दिसंबर 2024 तक का समय मिला था। इसके लिए एडमिट कार्ड 31 जनवरी को जारी किया गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं।
Chhattisgarh PCS Pre Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
- अब CLICK HERE TO VIEW/PRINT ONLINE ADMIT CARD OF STATE SERVICE (PRELIMS) EXAMINATION के लिंक पर जाएं।
- यहां Download Here के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।
Chhattisgarh PCS Pre 2025 Guidelines: छत्तीसगढ़ पीसीएस के लिए गाइडलाइंस
- छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स फुल स्लीव के कपड़े पहनने से बचें। आधी आस्तीन की शर्ट, टी-शर्ट या टॉप पहनें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है क्योंकि इनका इस्तेमाल प्रतिबंधित वस्तुओं को छिपाने के लिए किया जा सकता है।
- भारी या कढ़ाई वाले कपड़े न पहनें। कैंडिडेट्स सरल और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। जटिल डिजाइन, भारी कढ़ाई या बड़े बटन वाले कपड़े पहनने से बचें।
- छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा में जूते पहनने पर रोक लगाई गई है। केवल सैंडल और चप्पल पहनने की अनुमति है। जूते पहनने से बचें क्योंकि उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच की आवश्यकता हो सकती है।
- लड़कियों के लिए खास गाइडलाइंस जारी हुई है। लड़कियां एग्जाम सेंटर के बाहर ही झुमके, चुड़ियां और ब्रेसलेट उतर दें।
- आभूषण, घड़ियां, बेल्ट, धूप का चश्मा या कोई भी धातु की वस्तुएं सख्त वर्जित की गई हैं।
- छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा में धार्मिक पोशाक, जैसे बुर्का या पगड़ी पहनने वाले अभ्यर्थियों को पूरी तरह से सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर काफी पहले पहुंचना होगा।
CGPSC Pre Exam Date: पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तारीख
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दो पालियों में होगी। सुबह जनरल स्टडीज और दोपहर में एप्टीट्यूड टेस्ट की परीक्षा होगी। जबकि सीजी पीसीएस मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून 2025 निर्धारित की गई है। सीजी पीसीएस 2024 के जरिए डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और आबकारी सब इंस्पेक्टर समेत 246 पदों पर भर्ती होगी।
