एजुकेशन

CGPSC PCS Prelims Admit Card 2024: जारी हुआ छत्तीसगढ़ पीसीएस प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड, psc.cg.gov.in से करें डाउनलोड

CGPSC PCS Prelims Admit Card 2024 OUT: छत्तीसगढ़ पीसीएस प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड psc.cg.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से CGPSC PCS Prelims Admit Card 2024 Download कर सकते हैं।

Image

सीजीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 जारी

CGPSC PCS Prelims Admit Card 2024 Released: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होंगे, वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी, 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

CGPSC PCS Prelims Exam 2024

सुबह की पाली में सामान्य अध्ययन और दोपहर की पाली में योग्यता परीक्षण होगा। लिखित परीक्षा 33 जिलों क्रमश: सरगुजा (अंबिकापुर), कोरिया (बैकुंठपुर), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, दंतेवाड़ा, बस्तर (जगदलपुर), जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम (कवर्धा), उत्तर बस्तर कांकेर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव में होगी। बीजापुर, सुकमा, बेमेतरा, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सक्ती सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

CGPSC PCS Prelims Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें

1. CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर CGPSC PCS Prelims Admit Card 2024 Link पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी। बता दें, पंजीकरण प्रक्रिया 1 दिसंबर को शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2024 थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 246 पद भरे जाएंगे।

सीजी पीसीएस 2024 के जरिए डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और आबकारी सब इंस्पेक्टर समेत जैेसे बड़े पदों पर नौकरी व सेवा करने का अवसर मिलता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article