एजुकेशन

CGBSE Board 10th Result 2026 Declared: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, results.cg.nic.in, cgbse.nic.in से डाउनलोड करें मार्कशीट

CGBSE Board 10th Result 2026 Declared on results.cg.nic.in, cgbse.nic.in: छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा 10वीं के रिजल्ट 29 अप्रैल दोपहर 3.20 बजे जारी कर दिए गए हैं। 3.21 लाख छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CG Board 10th Result 2026

CGBSE Board 10th Result 2026 on results.cg.nic.in, cgbse.nic.in Declared: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 को आयोजित हुई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in दोपहर 3..20 बजे नतीजे प्रकाशित कर दिए गए हैं। छात्रों के लिए रिजल्ट लिंक एक्टिव हो गया है, जिसे छात्र आसान स्टेप फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 77.15% छात्रों ने पास की है। पिछले साल 10वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 76.53 था। बीते साल की तुलना में इस साल छात्रों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर था। इसके साथ ही तीन छात्रों ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

कहां चेक करें सीजी बोर्ड रिजल्ट 2026 (CG Board Result 2026 Website)

cgbse.nic.in

results.cg.nic.in

cg.results.nic.in

CG 10वीं बोर्ड परीक्षा में कितने छात्र शामिल हुए थे?

छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच किया गया था, जिसमें 3.21 लाख छात्र शामिल हुए थे। इन सभी छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है।

CG 10वीं टॉपर्स लिस्ट (CGBSE 10th Toppers List)

स्थानविद्यार्थी का नामअंकप्रतिशत
1stसंध्या नायक59499.00%
1stपरी रानी प्रधान59499.00%
1stअंशुल शर्मा59499.00%
2ndरिया केशवानी59398.83%
2ndरानु सिद्धमयी साहू59398.83%
2ndरेणुका प्रधान59398.83%
2ndदीपांशी बौद्ध59398.83%
2ndनंदिता देवगन59398.83%

CGBSE 10th Result 2026: कैसे करें डाउनलोड

स्टेप 1 - छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'CGBSE 10th Result 2026' और 'CGBSE 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 4 - इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - अब आपके परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।

स्टेप 6 - छात्र इसका पीडीएफ बनाकर डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।

SMS से कैसे करें CG 10th Result Check

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) 10वीं का रिजल्ट एसएमएस (SMS) से चेक करने के लिए अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाए। वहां क्रिएट मैसेज पर क्लिक करें। उसके बाद उसमें 'CG10 <स्पेस> [रोल नंबर]' टाइप करें और उसे 56263 पर भेज दें। SMS भेजने के कुछ ही मिनटों में आपको 10वीं के अंकों का विवरण एक मैसेज के रूप में प्राप्त हो जाएगा। बता दें कि इसमें कुल अंक के साथ प्राप्त अंक और पास/फेल की जानकारी दी जाएगी। विषयवार अंक की जानकारी वेबसाइट या डिजिलॉकर से ही चेक की जा सकती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article