एजुकेशन

CGBSE Board Result 2026: वेबसाइट क्रैश! बिना इंटरनेट और सर्वर डाउन होने पर कैसे करें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट

CG Board Result 2026:छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा दोपहर 2.30 बजे रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इस दौरान वेसबाइस क्रैश, सर्वर डाउन हो सकती है। लेकिन बावजुद इसके छात्र अपना रिजल्ट एक अन्य तरीके से चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

Image

CG Board Result 2026

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज (29 अप्रैल 2026) दोपहर 2.30 बजे जारी किए जाने थे, लेकिन कुछ कारणों के चलते देरी हो गई। करीब 3.20 बजे बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 5.56 लाख से अधिक छात्रों (3.21 10वीं के छात्र, 2.45 12वीं के छात्र) का इंतजार अब खत्म हो गया है। लंबे समय से परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्र अपने परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से चेक कर सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश और सर्वर डाउन होने की स्थिति उत्पन्न होती है, क्योंकि लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर अपना-अपना रिजल्ट चेक करने पहुंचते हैं। वेबसाइट के क्रैश होने के कारण रिजल्ट चेक करने में देरी होते ही छात्रों के साथ उनके माता-पिता की भी चिंता बढ़ने लगती है। वहीं कई ऐसे छात्र भी हैं, जो इंटरनेट जोन में नहीं होते हैं या इंटरनेट की कमी के कारण अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में छात्रों को परेशान होने लगते हैं। सर्वर डाउन होने पर अब छात्रों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह अपना रिजल्ट तब भी चेक कर सकते हैं। नतीजे चेक करने के लिए उन्हें इंटरनेट की भी आवश्यकता नहीं है। नीचे दिए गए आसान तरीके से छात्र बिना इंटरनेट के वेबसाइट क्रैश होने पर भी अपने परीक्षा परिणाम चेक कर पाएंगे।

सर्वर डाउन होने पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

सर्वर डाउन होने और इंटरनेट न होने की स्थिति में छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस (SMS) के माध्यम से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करना है।

स्टेप 1 - छात्र मोबाइल फोन के इनबॉक्स में जाएं।

स्टेप 2 - क्रिएट मैसेज के बॉक्स पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अगर 10वीं के छात्र हैं तो 'CG10 <स्पेस> [रोल नंबर]' टाइप करें।

स्टेप 4 - अगर 12वीं के छात्र हैं तो 'CG12 <स्पेस> [रोल नंबर]' टाइप करें।

स्टेप 5 - टाइप किए गए इस एसएमएस को छात्र 56263 पर भेज दें।

SMS भेजना का उदाहरण: अगर आपका रोल नंबर 1234567 है तो छात्र 'CG10 1234567 टाइप करें और उसे 56263 पर भेजें। छात्रों को सलाह है कि वह ध्यान से अपना रोल नंबर टाइप करें।

मैसेज भेजने के कुछ ही मिनट में छात्रों को उनका रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा। इसमें आपका नाम, रोल नंबर कुल अंक और पास/फेल की जानकारी दी गई है। विषयवार अंकों के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाना होगा। एक बार रिजल्ट पता लगने के बाद विषयवार अंक आराम से भी चेक किए जा सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article