एजुकेशन

CG Board Result 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं कॉपियों का मूल्यांकन चार दिन में पूरा, देखें रिजल्ट डेट

CG Board 10th Result Kab Aayega: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट इस बार जल्दी जारी होने की संभावना है, बता दें इसी सप्ताह कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा, उम्मीदवार यहां से रिजल्ट की अनुमानित तिथि देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

सीजी बोर्ड परिणाम 2024

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024 वेबसाइट cgbse.nic.inCG Board 10th Result Roll Number: छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट पर अपडेट आ गया है। राज्य बोर्ड की 10वीं व 12वीं परीक्षा की सभी कॉपियों का मूल्यांकन इसी सप्ताह 14 अप्रेल तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद कभी भी छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2024 का परिणाम जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार यहां से रिजल्ट की अनुमानित तिथि देख व (CG Board Result 2024 Download) डाउनलोड कर सकते हैं। इन रिजल्ट्स को आप रोल नंबर की मदद से देख पाएंगे।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षा मंडल रायपुर की ओर से हायर सेकेंड्री सर्टिफिकेट परीक्षा 1 से 23 मार्च, 2024 तक और हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2 से 21 मार्च तक राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं, अब 14 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाने की खबर है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024 की हाइलाइट्स

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 1 से 23 मार्च
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि 2 से 21 मार्च
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024 वेबसाइट cgbse.nic.in
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2024 मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म होने की तारीख 14 अप्रेल
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2024 रिजल्ट आने की संभावित तारीख मई के दूसरे हफ्ते तक
CG Board Result 2024 Date, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब तक होगा जारी?

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 को लेकर बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन रुझानों को देखें तो पाएंगे कि छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 मई के पहले से दूसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।

CG Board Result 2024 How to Check Online, सीजीबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2024 ऑनलाइन कैसे चेक

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 को निम्नलिखित स्टेप्स से करें चेक

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • 'CGBSE 10th result 2024'/ CGBSE 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • सीजीबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

CG Board Result 2024 Website, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट वेबसाइट

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए स्टूडेंट्स cgbse.nic.in पर से अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article