Central Bank of India Specialist Officer Recruitment 2026: अगर आपका भी बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना है तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। सबीआई यानी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में CBI SO Vacancy 2026 Notification भी जारी किया है। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है, आवेदन की प्रक्रिया क्या है और आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
CBI Specialist Officer Recruitment 2026: पदों की जानकारी
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्केल 1 और स्केल V के विभिन्न पदों पर 275 रिक्तियां भरने के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आईटी ऑफिसर (सूचना प्रौद्योगिकी), डेटा साइंटिस्ट और डेटा इंजीनियर, क्रेडिट ऑफिसर, रिस्क मैनेजर, लॉ ऑफिसर, सुरक्षा अधिकारी, वित्तीय विश्लेषक और अर्थशास्त्री पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CBI Specialist Officer Recruitment 2026: योग्यता और आयु सीमा
अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता है, जिसकी जानकारी उम्मीदवार जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। संबंधित पद के लिए संबंधित शिक्षा आवश्यक है और उस विषय के ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए 25 से 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में कुछ वर्षों की छूट दी जाएगी।
CBI Specialist Officer Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती दो चरणों के आधार पर होगी। पहली है ऑनलाइन लिखित परीक्षा। संभावित तौर पर लिखित परीक्षा का आयोजन मार्च या अप्रैल के महीने में किया जाएगा। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो है इंटरव्यू। उसके बाद सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
CBI Specialist Officer Recruitment 2026: आवेदन की डेट
बता दें कि उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए केवल 10 मार्च तक का समय बाकी है। इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आवेदन प्रक्रिया समय रहते ही पूरा करें।
CBI Specialist Officer Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन
1. भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार centralbankofindia.co.in पर जाएं।
2. होम पेज पर 'CBI Specialist Officer Recruitment 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद वैध ईमेल और मोबाइल नंबर से खुद को रजिस्टर करें।
4. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
5. अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
7. अब, उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट लें और उसका पीडीएफ बनाएं।
CBI Specialist Officer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। बता दें कि उम्मीदवार यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के माध्यम से शुल्क पे कर सकते हैं।
