एजुकेशन

CEED Result 2024: कल जारी होगा डिजाइन एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक

IIT Bombay CEED Result 2024: आईआईटी बॉम्बे की तरफ से कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन का रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स CEED 2024 परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाकर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

Image

CEED 2024 का रिजल्ट जल्द

Photo : iStock

IIT Bombay CEED Result 2024: देश के टॉप डिजाइनिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन को लेकर बड़ा अपडेट है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। आईआईटी बॉम्बे की तरफ से CEED 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 6 मार्च 2024 को जारी होगा।

सीईईडी परीक्षा का आयोजन आईआईटी बॉम्बे द्वारा हुआ था। ऐसे में प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट भी आईआईटी बॉम्बे ही जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने रोल नंबर और पास वर्ड की मदद से स्कोरकार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका नीचे देख सकते हैं।

CEED Result 2024 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद IIT Bombay CEED Exam 2024 Results के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर Check Scorecard के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
आईआईटी बॉम्बे द्वारा सीईईडी परीक्षा 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की 23 जनवरी को जारी की गई थी। इसमें उम्मीदवार 25 जनवरी तक आपत्तियां उठा सकते थे। इन्हीं आपत्तियों को सॉल्व करने के बाद अब रिजल्ट जारी होगा।

मिलता है इन कॉलेजों में एडमिशन

सीईईडी परीक्षा IISc बैंगलोर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी कानपुर और आईआईटी रूड़की में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से मास्टर ऑफ डिजाइन (MDS) कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा कई आईआईटी और डिजाइन स्कूलों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी यह योग्यता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article