एजुकेशन

CBSE Revaluation Result 2023: जारी हुआ सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत चेक करें नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 13, 2023, 02:17 PM IST

CBSE Revaluation Result 2023, CBSE 10th, 12th Revaluation Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

CBSE Revaluation Result 2023

Photo : iStock

CBSE Revaluation Result 2023, CBSE 10th, 12th Revaluation Result 2023: सीबीएसई परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इसके लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Board 10th 12th Exam 2023: कब हुई 10वीं व 12वीं परीक्षा

इस साल सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक हुई। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 12 मई को घोषित किए गए थे। सीबीएसई 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.12% और 12वीं का 83.01% दर्ज किया गया था। बता दें कि सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

CBSE 10th 12th Revaluation Result 2023: डाउनलोड करें रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं व 12वीं में अपने मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को रिचेकिंग के लिए अप्लाई करने का मौका दिया गया था। बोर्ड ने आज इसी के नतीजे जारी किए हैं। जिसे स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं।

How to check CBSE 10th, 12th Revaluation Result 2023

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

फिर 10वीं व 12वीं रिवैल्यूएश रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

फिर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैंं।

CBSE 10th 12th Result 2023: लाखों स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में इस साल कुल 38 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जिसमें 10वीं परीक्षा में 21,86,940 स्टूडेंट्स और 12वीं में 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारि वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article